ब्रेकिंग न्यूज़
औरैया21नवम्बर*अवकाश पर आए सी आर पी एफ जवान के साथ पुलिस ने की बदतमीजी ।
पुलिस अधीक्षक औरैया को दिये शिकायती पत्र में सीआरपीएफ जवान देवेन्द्र कुमार पुत्र श्री शिव कुमार शर्मा अपनी शादी के कारण अपने निज निवास ग्राम व पोस्ट फतेहपुर बैनी में अवकाश पर आया हूँ। शिव शर्मा व हेमंत कुमार शर्मा के मकान निर्माण के विवाद में सिपाही अजय चौधरी व तीन अन्य सिपाही साथ में आए थे। गाँव के कई व्यक्ति मौके पर खड़े थे जहां मैं भी मामले को देखने के लिए चला गया. सिपाही के पूछने पर कि जगह पर किसका कब्जा था मैंने बता दिया कि शिव शर्मा का पुराना कमरा (मदा) था। इस बात पर विपक्ष के दबाव देने पर सिपाही अजय चौधरी ने भरे समाज में मेरी कॉलर पकड़ कर घसीटते हुए, गाली देकर थप्पड़ मार दिया। प्रार्थी ने जब इस व्यवहार का विरोध किया तो सिपाही अजय चौधरी ने धमकी दी कि जो करना हो वो कर लो हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जिससे प्रार्थी समाज में बहुत ही अपमानित एवं शर्मिंदगी महसूस कर रहा है जिससे प्रार्थी के मानव अधिकार का हनन हुआ है।
पीड़ित ने प्रशासन से निवेदन किया है कि प्रार्थी के प्रति वर्ती गयी अभद्रता के लिए उचित कार्यवाही की जाये।
देवेन्द्र कुमार
मोबाइल नंबर 9870740430

More Stories
जयपुर5अगस्त26*बुखार भी नहीं रोक पाया ‘गोल्डन पंच’, ग्लासगो में मेडल जीतकर जयपुर लौटीं अरुंधति चौधरी का शानदार स्वागत_*
पूर्णिया बिहार 5 अगस्त26*भवानीपुर में पंचायत सहयोग शिविर, विधायक कलाधर मंडल ने जीविका दीदियों को सौंपे ई-रिक्शा और दुकान सामग्री*
बीकानेर5अगस्त26*बारिश के बाद धोरों में बिखरी ‘सफेद सौगात’, 500 रुपए किलो तक बिक रही देशी खुंभी*