हरदोई21जून2023*बिपरजॉय चक्रवात को लेकर हरदोई जिलाधिकारी ने जारी की एडवाइजरी*
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के आपदा प्रबंधन प्रभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 20 व 21 जून 2023 को चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के कारण प्रदेश के जनपदों में आंधी-तूफान के साथ अधिक वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने एडवाइजरी के सभी बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित उपजिलाधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने जनपद वासियों से एडवाइजरी के माध्यम से अपील की है कि निचले इलाकों में रुकने से परहेज करें। भारी आंधी व बिजली से होने वाली क्षति से सोलर पैनलों को बचाएं। यदि संभव हो तो भारी आंधी व तूफान के दौरान अपने घरों में रहें। खिड़कियां और दरवाजे बन्द रखें। यात्रा करने से बचें। पेड़ों के नीचे आश्रय न लें। सुरक्षित स्थान पर ही आश्रय लें। बिजली के उपकरणों से दूर रहें।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*