हरदोई 8दिसम्बर 25*ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी बाइक, युवक की मौत
हरदोई। शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक सवार युवक पीछे से जा घुसा। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। सिर में चोट आने की वजह से युवक की मौत हो गई। युवक के पास हेलमेट था, लेकिन वह इसे बाइक में टांगे हुआ था। घटना शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात हुई। घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ली है। ट्रॉली में पीछे रिफलेक्टर भी नहीं लगे थे।
मूलरूप से बलिया निवासी कन्हैया लाल लोनी चीनी मिल में इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात हैं। वह चीनी मिल परिसर में ही रहते हैं। उनका पुत्र शिवम विश्वकर्मा (30) शाहाबाद मेंं मंडी के पास कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का काम करते थे। कन्हैया लाल के मुताबिक, शनिवार देर रात शिवम बाइक से लोनी चीनी मिल जा रहे थे। पिहानी मार्ग पर नगरिया मोड़ के पास बाइक आगे जा रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। घटना में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शाहाबाद सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक दो भाई बहनों में बड़ा था। इकलौता पुत्र था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है। परिजनों से तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।