हरदोई 17 मार्च *होली के दिन हुडदंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर
होली के त्योहार पर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए पिहानी पुलिस ने क्षेत्र में 11 टीमें सुरक्षा व्यवस्था के लिए भेजी हैं। पिहानी कोतवालडीके सिंह ने कहा कि होली त्यौहार में माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे में होली पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
कोतवाल ने कर्मचारियों को होली पर हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है। त्योहारों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सख्ती रहेगी और गश्त बढ़ेगी। नशे में धुत होकर हुड़दंग करने वालों से पुलिस कड़ाई से निपटेगी। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने कहा कि जो लोग कानून व्यवस्था और शांति को भंग करने का प्रयास करे उसे चिह्नित कर कार्रवाई की जाए।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं
कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिस दस्ता भी कार्रवाई के लिए तैयार रहेगा।

More Stories
मथुरा 25 जून 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के पैसो के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 25 जून 26 वाराणसी में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन*
मथुरा 25 जून 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*