हरदोई११मार्च २६ * लोन के बदले 50 हजार की मांग,सीबीआई के जाल में फंसे बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष
हरदोई में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी रोजगार योजना के नाम पर रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी को गिरफ्तार किया है।सुरेश चौधरी कछौना में बैंक ऑफ बड़ौदा का बीसी केंद्र भी संचालित करते हैं।मंगलवार शाम जब वह मुसलमानाबाद सपहिया गांव में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे,तभी लखनऊ से आई सीबीआई टीम ने उन्हें दबोच लिया।अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बघौली थाना क्षेत्र के अछरामऊ निवासी सीमा नाम की युवती ने योजना के तहत पांच लाख रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि इस लोन को पास कराने के बदले सुरेश चौधरी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।पीड़िता की शिकायत पर सीबीआई ने जाल बिछाया और कार्रवाई को अंजाम दिया।हिरासत में लिए जाने के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मीडिया के कैमरों से अपना चेहरा छिपाते नजर आए।
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई टीम सुरेश चौधरी को कछौना रेलवे स्टेशन के गार्ड रूम ले गई,जहां करीब सात घंटे तक उनसे कड़ी पूछताछ की गई।टीम ने उनके पास मौजूद कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए हैं।देर रात सीबीआई उन्हें गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई।हालांकि,सुरेश चौधरी ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए इसे अपने खिलाफ एक बड़ी साजिश करार दिया है। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद जिले की सियासी हलचल तेज हो गई है।

More Stories
हरदोई ११मार्च २६ * लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, ड्यूटी से गायब उपनिरीक्षक और बेनीगंज प्रभारी निरीक्षक निलंबित
जोधपुर 11 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जोधपुर की कुछ खास खबरें
जोधपुर 11 मार्च 26*रीको : भ्रष्टाचार का अड्डा