हमीरपुर 19 अगस्त23*कुरारा, विकास खंड क्षेत्र के झलोखर गांव आल्हा गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कुरारा, विकास खंड क्षेत्र के झलोखर गांव स्थित मां भुइंया रानी मंदिर प्रांगण आल्हा गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक लोकगायक महावीर प्रजापति ने सभी का माल्यार्पण कर व बैज लगाकर स्वागत किया।
क्षेत्र के झलोखर गांव स्थित मां भुवनेश्वरी
मंदिर प्रांगण में आल्हा गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे आल्हा गायकों ने महोबा में कजली त्योहार में दिल्ली नरेश पृथ्वीराज चौहान द्वारा घेरा डाल कर आक्रमण कर दिया। उस समय राजा परमाल के सामंत आल्हा ऊदल कन्नौज में थे। तब महोबा के नरेश परमाल चंदेल ने सूचना भेज दी तब वह कन्नौज नरेश लाखन के साथ महोबा आकर दिल्ली नरेश से कीरत सागर में युद्ध किया।तथा भयंकर युद्ध में चंदेल नरेश परमाल की विजय हुई। तथा कजलिया का त्योहार कीरत सागर में संपन्न हुआ।
चंदेल नरेश की पुत्री चंद्र्वली ने राखी बांध कर त्योहार मनाया। सावन का पर्व भाद्रपद की परेवा को आज भी मनाया जाता है। इस युद्ध का वर्णन आज भी लोग बड़े ही चाव से सुनते हैं। बीर रस के आल्हा गायन को सुनने के लिए ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रहे। आल्हा गायक बुंदेलखंड के चंद्रभान सिंह भेंडी जालौन, संतोष कुमार यादव हरदोनी बांदा, मुन्ना सिंह उमरी, अनिरुद्ध सिंह पतारा, दीवान सिंह नाका, सहित ने आल्हा गायन किया। इस अवसर पर एडवोकेट राजेश श्रीवास, निर्भय दास प्रजापति, हरनारायण सिंह सेंगर,कालका प्रसाद दीक्षित, श्याम दास विश्वकर्मा, समाजसेवी अखिलेश सिंह गौर, राजेंद्र प्रजापति, ओकांर नाथ दिवेदी, सहित सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम
संयोजक लोक गायक महावीर प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त किया।
जितेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ हमीरपुर यूपीआज तक
More Stories
हरिद्वार 16 सितंबर 26*53 साल बनाम 8 महीने — हरिद्वार में विकास की दो तस्वीरें सामने हैं
पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26 *जेल में उगेगा रोजगार: पूर्णिया सेंट्रल जेल में मशरूम प्रशिक्षण का आगाज़*
पूर्णिया 16 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पूर्णिया किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें