हमीरपुर 19 अगस्त23*कुरारा, विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायतो के परिवार रजिस्टर हुये जर्जर हालत में।
कुरारा, विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायतो के परिवार रजिस्टर जर्जर हालत में होने के कारण ग्रामीणों को इसकी नकल प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह रजिस्टर इतने जर्जर हो गए हैं की इनके पृष्ट पलटने से फट जाते हैं। इनके नवीनी करण की व्यवस्था प्रशासन द्वारा नही कराई जा रही है। जर्जर हालत में यह रजिस्टर सुरक्षित रख पाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विकास खंड क्षेत्र में ग्राम पंचायतो में परिवार रजिस्टर की हालत जर्जर हालत में हो गई है। यह रजिस्टर आजादी के बाद से जब विकास खंड कार्यालय अस्तित्व में आए तब के बने हुए हैं। इनमे ग्रामीणों के परिवार का ब्योरा अंकित किया गया था। तबसे यही रजिस्टर से ग्रामीणों को जरूरत पड़ने पर नकल दी जाती है। लेकिन इनकी हालत इतनी खराब है कि पृष्ठ गल गए हैं। तथा पलटने पर फट जाते हैं। इनके आनलाइन करने व नए बनाए जाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा नही की गई है। ऐसे में लोगो को नकल प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। तथा नए नाम आदि शामिल करने की जगह भी नहीं बच रही है। क्षेत्र के लोगो ने परिवार रजिस्टर का नवीनीकरण व आनलाइन कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
जितेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ हमीरपुर यूपीआज तक

More Stories
गोण्डा3जून26* गोंडा में बच्चे को बांधकर 80 फ़ीट ऊँचे टॉवर पर चढी रेप पीड़िता:-
कानपुर नगर3जून26*17 मई से लापता हैं विजय नगर के नंदू यादव, परेशान परिवार लगा रहा मदद की गुहार*
पूर्णिया बिहार 3 जून 26 पूर्णिया की बेटियों ने रचा इतिहास, अस्मिता वुमन लीग’ बनी मिसाल