पूर्णिया 2 अक्टूबर 26* हरदा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, DM अंशुल कुमार ने लिया स्वच्छ, नशा-मुक्त और बाल-विवाह-मुक्त पंचायत का संकल्प
मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ पूर्णिया डिविजन बिहार
*गांधी-शास्त्री जयंती पर किया गया शुभारंभ*
पूर्णियाबिहार / जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा 2 अक्टूबर शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत ‘स्वच्छ भारत दिवस 2026’ का भव्य आयोजन पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय (सरस्वती विद्या निकेतन), हरदा के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया।
*हरदा जिले का मुख्य द्वार, स्वच्छता आत्मसम्मान का विषय: DM*
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने कहा कि हरदा पंचायत पूर्णिया जिले का मुख्य प्रवेश द्वार है। पटना की ओर से आने वाले यात्रियों के लिए यह जिले की पहली छवि बनाता है, इसलिए इसे कचरा-मुक्त रखना पूरे जिले के स्वाभिमान से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से चल रहा स्वच्छता अभियान, रात्रि चौपाल और डस्टबिन वितरण सिर्फ शुरुआत है। इसे रोज की आदत बनाना होगा। इसके लिए सिर्फ प्रशासन पर निर्भर न रहकर हर नागरिक, दुकानदार और जनप्रतिनिधि को आगे आना होगा।
*बाल-विवाह सामाजिक बुराई और कानूनी अपराध*
महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए डीएम ने कहा कि सरकार बेटियों की शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षक बहाली में 50% और अन्य नौकरियों में 33% महिला आरक्षण इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि 18 साल से कम लड़की और 21 साल से कम लड़के की शादी कराना कानूनी अपराध है। समाज का पहला कर्तव्य बच्चों को शिक्षित करना है।
*नशा-मुक्ति में जीविका दीदियों की भूमिका अहम*
नशा-मुक्ति पर बोलते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद करता है। उन्होंने जीविका दीदियों से अपने-अपने वार्ड में निगरानी रखने और नशे की खरीद-बिक्री की सूचना तुरंत पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की।
*प्रशस्ति पत्र और त्रिस्तरीय शपथ*
कार्यक्रम के अंत में डीएम ने उत्कृष्ट स्वच्छता कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उपस्थित लोगों को स्वच्छता, बाल-विवाह उन्मूलन और नशा-मुक्ति की शपथ दिलाई। इस दौरान विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
*मौके पर ये रहे मौजूद*
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता सुश्री कुमुद मिश्रा, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त राजीव कुमार, सदर एसडीएम, अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था, डीआरडीए निदेशक, उत्पाद अधीक्षक, डीपीआरओ, आईटी मैनेजर, बीडीओ, स्थानीय मुखिया, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, जीविका दीदियां और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
More Stories
हल्द्वानी 2 अक्टूबर 26*गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा सत्य, अहिंसा और सादगी का संदेश, सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
कौशाम्बी 2 अक्टूबर 26*महात्मा गांधी जी की जयंती पर जिला स्तरीय वॉक रेस प्रतियोगिता संपन्न;
मथुरा 2 अक्टूबर 26* श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने भरी हुंकार, 11सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम कार्यालय तक निकाला मार्च