*सुल्तानपुर न्यूज़*
सुल्तानपुर20जुलाई26*नेशनल पब्लिक स्कूल से ताजखानपुर बहादुरपुर तक सड़क की खस्ता हालत, ग्रामीणों ने डीएम से तत्काल मरम्मत की मांग की*
*सुल्तानपुर।* जनपद में नेशनल पब्लिक स्कूल से ताजखानपुर बहादुरपुर को जोड़ने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर बहादुरपुर निवासी *शोभित मौर्या, और ताजखानपुर निवासी वदूद खान* ने 20 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल मरम्मत और उच्च गुणवत्ता के साथ पुनर्निर्माण की मांग की है।पत्र में कहा गया है कि यह मार्ग करीब 4 गांवों को जोड़ता है और रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण ई-रिक्शा, बाइक और अन्य वाहन आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, मरीज और आम जनता को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।किसानों को भी अपनी कृषि उपज मंडी तक ले जाने में दिक्कत हो रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।शोभित मौर्या ने डीएम से मांग की है कि संबंधित विभाग को निर्देशित कर जल्द से जल्द सड़क का निरीक्षण कराया जाए और मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।

More Stories
बाराबंकी21जुलाई26*’83 सीटों का रिमोट हमारे पास’, रामनगर से अरविंद राजभर का बड़ा सियासी दावा
देहरादून21जुलाई26*दिल्ली में हुए छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में भी भारी हंगामा*
कानपुर नगर21जुलाई26*दहेज हत्या के अभियुक्त को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा*