June 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर15जून26*डॉ. संत बहादुर यादव के प्रयास लाए रंग,* *खरकपुर-भदहरा संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू*

सुल्तानपुर15जून26*डॉ. संत बहादुर यादव के प्रयास लाए रंग,* *खरकपुर-भदहरा संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू*

सुल्तानपुर15जून26*डॉ. संत बहादुर यादव के प्रयास लाए रंग,* *खरकपुर-भदहरा संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू*

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वीकृति से वर्षों पुरानी सड़क की मांग हुई पूरी*

*ग्रामीण विकास की नई मिसाल: डॉ. संत बहादुर यादव के प्रयासों से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात*

 

सुलतानपुर। कुड़वार क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित समाजसेवी चिकित्सक *डॉ. संत बहादुर यादव* के सतत प्रयासों का परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। लंबे समय से उपेक्षित *सुलतानपुर-कुड़वार मुख्य मार्ग से खरकपुर होते हुए शंकरगढ़ तक संपर्क मार्ग* के निर्माण कार्य का शुभारंभ लोक निर्माण विभाग *(पीडब्ल्यूडी)* द्वारा कर दिया गया है। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है और लोग इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मान रहे हैं।
बताया जाता है कि खरकपुर-भदहरा एवं आसपास के गांवों के लोगों की यह मांग कई दशकों से लंबित थी। *क्षेत्र के निवासी एवं समाजसेवी चिकित्सक डॉ. संत बहादुर यादव ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात कर सड़क निर्माण की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा था*। उनके निरंतर प्रयासों और मुख्यमंत्री जी की सकारात्मक पहल के फलस्वरूप *लगभग 1 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत* से सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई।
निर्माण कार्य की जिम्मेदारी *मैसर्स अंजलि कंस्ट्रक्शन* को सौंपी गई है और विभाग द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सड़क बनने से हजारों ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी, वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी।
ग्रामीणों ने *डॉ. संत बहादुर यादव* के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या को शासन स्तर तक पहुंचाकर उसका समाधान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं डॉ. यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. संत बहादुर यादव ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि उनके अनुरोध पर *इसौली विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए सेना, पुलिस एवं अन्य प्रतियोगी भर्तियों की तैयारी हेतु लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित फिजिकल ट्रेनिंग ग्राउंड की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है*। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना भी शीघ्र धरातल पर उतरकर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।