August 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर14अगस्त26*राजकीय पशु चिकित्सालय बल्दीराय में 2024 से डॉक्टर की तैनाती नहीं*

सुल्तानपुर14अगस्त26*राजकीय पशु चिकित्सालय बल्दीराय में 2024 से डॉक्टर की तैनाती नहीं*

सुल्तानपुर14अगस्त26*राजकीय पशु चिकित्सालय बल्दीराय में 2024 से डॉक्टर की तैनाती नहीं*

*कैटल क्रश भी धराशायी बिना इलाज लौट रहे पशुपालक*

*सरकारी कैटल क्रस गिराए जाने के बाद भी चुप्पी साधे रहे विभाग के आला अधिकारी*

सुल्तानपुर से संतोष तिवारी की रिपोर्ट यूपीआजतक

सुलतानपुर।*राजकीय पशु चिकित्सालय बल्दीराय इन दिनों अव्यवस्थाओं का शिकार है। वर्ष 2024 से चिकित्सालय में किसी पशु चिकित्सक की नियमित तैनाती नहीं होने से पशुपालकों को अपने बीमार पशुओं के इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। चिकित्सालय में आवश्यक कैटल क्रश अड़गणा भी उपलब्ध नहीं है, जिसके अभाव में पशुओं का समुचित उपचार, गर्भाधान, इंजेक्शन लगाने तथा पट्टी आदि करने में भी दिक्कतें आ रही हैं।

*इन्सेट-*

*डॉक्टर के अभाव में कैसे हो इलाज?*

वर्ष 2024 से चिकित्सालय में डॉक्टर की तैनाती न होने का खामियाजा क्षेत्र के पशुपालकों को भुगतना पड़ रहा है। पशु बीमार होने पर लोग चिकित्सालय पहुंचते हैं, लेकिन समुचित चिकित्सा व्यवस्था न मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। ग्रामीणों ने स्थायी पशु चिकित्सक की तैनाती की मांग की है।

*इन्सेट-*

विभाग की बिना अनुमति से गिरा दिया सरकारी कैटल क्रश!*

बताया जाता है कि चिकित्सालय परिसर में वर्षों पूर्व पशुओं के उपचार एवं गर्भाधान आदि के लिए कैटल क्रश अड़गणा बनाया गया था। आरोप है कि विभाग की बिना अनुमति से इसे गिरा दिया गया। सरकारी संसाधन के इस तरह गिराए जाने के बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा चुप्पी साधे रहने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

*इन्सेट-*

*जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल*

कैटल क्रश के अभाव में पशुओं को नियंत्रित कर उनका उपचार करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब चिकित्सालय में डॉक्टर और जरूरी संसाधन ही नहीं हैं तो पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधा कैसे मिलेगी? क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर स्थायी चिकित्सक की तैनाती, कैटल क्रश का पुनर्निर्माण और आवश्यक चिकित्सा संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है।

Taza Khabar