सुल्तानपुर12जून26*सीएमओ कार्यालय में चिकित्सा प्रतिपूर्ति फाइलों का घोटाला, बाबू मांगते हैं सुविधा*
*विभागीय कर्मचारियों की फाइलें महीनों से लंबित, आपत्तियां सिर्फ रिश्वत तक*
सुल्तानपुर: जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की चिकित्सा इलाज खर्च प्रतिपूर्ति फाइलों को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, यहां के कुछ बाबू फाइलों को जानबूझकर लंबित रखे हुए हैं।
*सुविधा मिलने तक आपत्ति, मिलते ही पास*
जानकार सूत्र बताते हैं कि फाइल बाबू के पास पहुंचते ही अनावश्यक आपत्तियां लगा दी जाती हैं। जब तक “सुविधा” की सूचना नहीं मिल जाती, फाइल रोकी रहती है। सुविधा प्राप्त होते ही सभी आपत्तियां गायब हो जाती हैं और फाइल तुरंत पास कर दी जाती है। इस कारण कई विभागों की फाइलें कई महीनों से लंबित पड़ी हुई हैं।
*विभागीय कर्मचारियों की मांग: कितने महीने से कितनी फाइलें लंबित हैं? औचक निरीक्षण हो*
विभागीय कर्मचारियों ने इस व्यवस्था की कड़ी निंदा करते हुए मांग की है कि सीएमओ कार्यालय में लंबित सभी चिकित्सा प्रतिपूर्ति फाइलों का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि कितने महीनों से कितनी फाइलें लंबित हैं, इसका ब्योरा तुरंत जारी किया जाए। साथ ही उन्होंने उच्चाधिकारियों से औचक निरीक्षण (सप्राइज इंस्पेक्शन) कराने की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आए और दोषी बाबुओं पर कार्रवाई हो सके।
*कर्मचारी परेशान, इलाज का खर्च जेब से*
कई कर्मचारी बताते हैं कि बीमारी के दौरान हुए खर्च का प्रतिपूर्ति हिस्सा न मिलने से परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया है। महीनों का इंतजार उन्हें मजबूर कर रहा है।
*प्रशासन से अपील: तुरंत जांच और निस्तारण*
जिलेवासियों व कर्मचारियों ने प्रशासन व सीएमओ से मांग की है कि लंबित फाइलों को शीघ्र निस्तारित किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

More Stories
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
*बांदा 12जून 26*मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक संपन्न **