सुल्तानपुर 17 नवम्बर 26*बसपा को बड़ा झटका,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी उदयराज वर्मा ने छोड़ी पार्टी*
सुल्तानपुर।बहुजन समाज पार्टी को जिले में बड़ा झटका लगा है। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं जिला पंचायत सदस्य उदयराज वर्मा ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है।उन्होंने प्राथमिक सदस्यता समेत संगठन के सभी पदों और जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उदयराज वर्मा ने बताया कि त्यागपत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। उन्होंने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत और पारिवारिक व्यस्तताओं का हवाला देते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में वह संगठन को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे।उदयराज वर्मा सुल्तानपुर लोकसभा प्रत्याशी रहने के साथ अयोध्या मंडल,जिला और सदर-जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन की जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उन्होंने पार्टी के साथियों के प्रति आभार जताते हुए जनसेवा जारी रखने की बात कही है।फिलहाल उन्होंने किसी दूसरे राजनीतिक दल में शामिल होने का ऐलान नहीं किया है।

More Stories
कौशाम्बी 17 नवम्बर 26**निर्वाचन बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर 11 अधिकारियो के वेतन रोकने के निर्देश*
अयोध्या 17 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ 17 नवम्बर 26* सड़क पर गिरे ₹3 लाख रुपये सीसीटीवी कैमरों की मदद से सकुशल बरामद कर वास्तविक स्वामी को किए गए सुपुर्द।*