पूर्णिया बिहार 12 अक्टूबर26 *पूर्णिया में अपराध पर लगाम के लिए SSP का मास्टर स्ट्रोक, रात में शुरू हुई “सुपर-पेट्रोलिंग*
मोहम्मद इरफ़ान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णियां बिहार /* वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन महोदय, पूर्णिया के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं प्रभावी रात्रि गश्ती सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। जिले में अनुमंडलवार प्रतिदिन रात्रि *10:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक सुपर-पेट्रोलिंग* की व्यवस्था लागू की गई है।
पुलिस ने अपील की है कि आमजन किसी भी समय किसी भी समस्या की स्थिति में सुपर-पेट्रोलिंग पदाधिकारी से संपर्क कर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
*सदर-1 और सदर-2 में दो-दो नंबर जारी*
सदर-1 के लिए श्री अभिनव परासर, सदर-1 को लगाया गया है। उनका मोबाइल नंबर *9031827772 / 8670469917* है। इनके जिम्मे के,हाट थाना, मधुबनी थाना, मरंगा थाना, सदर थाना, सहायक खजांची थाना और मुफस्सिल थाना है। वहीं सदर-2 में डॉक्टर गौरव कुमार, सदर-2 रहेंगे। नंबर *9031827773 / 8800729421* है। उनके क्षेत्र में कसबा, जलालगढ़, के०नगर, श्रीनगर और चम्पानगर थाना आते हैं।
*बायसी और धमदाहा अनुमंडल में भी अलर्ट*
बायसी अनुमंडल के लिए श्री जितेन्द्र पाण्डेय बायसी को जिम्मेदारी दी गई है। नंबर *9031827774 / 9934034162*। इनके अधीन बायसी, डगरुआ, अमौर, रौटा और अनगढ़ थाना है। धमदाहा अनुमंडल में श्री शैलेश प्रीतम बनमनखी तैनात रहेंगे। नंबर *9031827775 / 7479910625*। उनके क्षेत्र में धमदाहा, मीरगंज, बड़हरा, रघुवंशनगर, भवानीपुर, रूपौली, बलिया, अकबरपुर, टिकापट्टी और मोहनपुर थाना शामिल हैं।
*बनमनखी में अजीत प्रताप सिंह चौहान को मिली कमान*
बनमनखी अनुमंडल के लिए श्री अजीत प्रताप सिंह चौहान, धमदाहा को लगाया गया है। उनका नंबर *9031827776 / 7317501666* है। उनके जिम्मे बनमनखी, जानकीनगर और सरसी थाना है।
*रात में घबराने की जरूरत नहीं, पुलिस एक कॉल पर हाजिर*
एसपी ने स्पष्ट किया है कि सुपर-पेट्रोलिंग का मुख्य उद्देश्य रात में अपराधियों पर नकेल कसना और आम लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करना है। किसी भी आपात स्थिति में लोग सीधे इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
More Stories
लखनऊ 12 अक्टूबर 26*बुजुर्ग की जान बचाने वाले आरक्षी संदीप यादव सम्मानित*
लखनऊ 12 अक्टूबर 26**सीएम कार्यालय तक रैली निकाल रहे दिव्यांगजनों को पुलिस ने रोका*
पूर्णिया बिहार12अक्टूबर26* पूर्णिया में बाढ़ पीड़ितों को दूसरी किस्त जारी, डीएम अंशुल कुमार का बड़ा बयान कोई भी पीड़ित नहीं छूटेगा*