सीतापुर9अक्टूबर24*दुर्गा जागरण के दौरान डांस करते समय युवा लड़के की मौत*
यूपी के सीतापुर में दुर्गा जागरण के दौरान डांस करते समय एक लड़के की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह घटना सदरपुर थाना क्षेत्र की है। मृत लड़के की पहचान विकास चौहान के रूप में हुई है। विकास एक यूट्यूबर था और शॉर्ट वीडियो बनाता था। दुर्गा जागरण में डांस करते वक्त वह अचानक गिरा और उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में जैसे ही लोगों को पता लगा तो जागरण में भगदड़ मच गई। परिवार वालों ने भी पुलिस को सूचना देना जरूरी नहीं समझा और आनन-फानन में लड़के का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना से इलाके के लोगों में मायूसी छा गई है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 21 नवंबर 26। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का तोहफा, वैशाली से किया उद्घाटन-शिलान्यास
कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत,डिजायर ने कुचला, दोनों चालक फरार*
कानपुर नगर 21 नवम्बर 26*कानपुर में ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है.