सहारनपुर3अगस्त26*महिला डॉक्टर का आधिकारिक बयान- अफ़वाहों पर विराम, संवेदना और पारदर्शिता का संदेश…*
———————————
सहारनपुर। बाजोरिया रोड स्थित निजी अस्पताल की प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. अंशी श्रीवास्तव ने रविवार को आंचल के प्रसव संबंधी दुखद प्रकरण पर फैलाई जा रही अफ़वाहों और आरोपों का जवाब देते हुए अपना स्पष्ट पक्ष रखा है।
डॉक्टर ने कहा कि चिकित्सक और मरीज़ का रिश्ता पवित्र और विश्वास पर आधारित होता है। उन्होंने “लापरवाही” के आरोप को पूरी तरह गलत बताया। आंचल को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में रेफ़र कर लाया गया था। अस्पताल में तुरंत जांच, निगरानी और इलाज़ शुरू किया गया। रक्त की आवश्यकता पर परिवार को समय पर सूचित किया गया और सहयोग माँगा गया।
प्रसव के दौरान उत्पन्न गंभीर जटिलताओं के बावजूद हर संभव प्रयास किया गया। “मिलने नहीं दिया” या “पैसे मांगकर इलाज रोका” जैसे आरोप सरासर निराधार बताए गए।
डॉक्टर ने दोहराया कि मरीज़ को वे अपनी बहन, बेटी या माँ की तरह देखते हैं। इस घटना से वे स्वयं भी गहरे आहत हैं और परिवार के दुख में पूरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
अस्पताल प्रशासन और चिकित्सक समुदाय किसी भी निष्पक्ष जाँच में पूर्ण सहयोग के लिए तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि आंचल के पति अमरदीप उर्फ अमर ने अस्पताल और डॉक्टर के प्रति हमदर्दी जताते हुए किसी भी कार्रवाई से इंकार किया है। यह बयान चिकित्सा पेशे की गरिमा और मरीज-परिवार की भावनाओं, दोनों का सम्मान करते हुए अफ़वाहों को विराम देने का प्रयास है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर 7 सितंबर 26*दवा कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बहू की भूमिका सामने आई
मुजफ्फरनगर7 सितंबर 26** सूत्रों के अनुसार हाउस अरेस्ट के बीच पुलिस को गच्चा देकर सहारनपुर रवाना हुए सांसद हरेंद्र मलिक,,,,
बड़ोदरा 7 सितंबर 26*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।