🆕 सहारनपुर ब्रेकिंग….
सहारनपुर16फरवरी25*जीत सुनिश्चित करने के लिए माता शाकुंभरी देवी दरबार में किया गया भंडारे का आयोजन..
इमरान मसूद की लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए माता शाकुंभरी देवी दरबार में किया गया भंडारे का आयोजन..
सहारनपुर:* सांसद इमरान मसूद के करीबी माने जाने वाले पुलकित कुमार कादरपुर वाले ने माता शाकुंभरी देवी के दरबार में भंडारे का आयोजन किया। यह आयोजन इमरान मसूद की सहारनपुर से सांसद पद पर जीत के लिए किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक और गणमान्य लोग शामिल हुए। भंडारे में पहुंचे सांसद इमरान मसूद, रामपुर मनिहारान चेयरमैन विवेकानंद, जिला पंचायत सदस्य ताहिर पहलवान, तेजपाल प्रधान और इनाम प्रधान सहित अन्य लोगों ने माता शाकुंभरी देवी के दर्शन किए और माथा टेका। सभी ने मंदिर परिसर में भंडारे में जाकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सांसद इमरान मसूद ने सभी साथियों का तहे दिल से धन्यवाद किया और कहा कि जनता के आशीर्वाद और समर्थन से ही यह जीत संभव हुई है। उन्होंने कहा कि वह सदैव अपने क्षेत्र की सेवा में तत्पर रहेंगे।
More Stories
देवनहल्ली15जुलाई25*देवनहल्ली संघर्ष में जीत के ऐतिहासिक दिन पर संयुक्त घोषणा*
लखनऊ15जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली15जुलाई25*SKM ने कर्नाटक सरकार को मजबूर करने के लिए देवनहल्ली किसानों की सफलता को बधाई दी।