सहारनपुर14मार्च24*कोतवाली नगर,थाना मण्डी,थाना कुतुबशेर,थाना बड़गांव,थाना बिहारीगढ़,थाना चिलकाना एवम थाना जनकपुरी से बडी खबर,*
*➡️कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर की पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई,लूट-हमले का आरोपी जिलाबदर बदमाश लूट की घटना में प्रयुक्त चोरी की स्कूटी,देशी तमंचा,कारतूस एवम नकदी के साथ गिरफ्तार*
*➡️थाना मण्डी प्रभारी पीयूष दीक्षित की पुलिस टीमों की 3 बड़ी कार्रवाई,एक तमंचाधारी बदमाश सहित 3 गिरफ्तार*
*➡️थाना कुतुबशेर प्रभारी सुनील नागर की पुलिस टीमों की दो बड़ी कार्रवाई,एक शातिर वाहन चोर,चोरी सहित दो गिरफतार*
*➡️थाना बड़गांव प्रभारी संजीव शर्मा की पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए पकड़ा शातिर वारंटी*
*➡️थाना बिहारीगढ़ प्रभारी विनोद कुमार की पुलिस टीम ने भी पकड़ा एक तमंचाधारी बदमाश,देशी तमंचा एवम कारतूस बरामद*
*➡️थाना चिलकाना प्रभारी कपिल देव की पुलिस टीम की भी बड़ी कार्रवाई,60 बोतल देशी शराब के साथ शराब तस्कर गिरफतार*
*➡️थाना जनकपुरी के उपनिरीक्षक पीयूष कुमार व सोनू राणा ने पकड़े दो शराब माफिया,11 बोतल अंग्रेजी शराब व 12 बोतल देशी शराब बरामद*
*➡️उपनिरीक्षक सुबोध कुमार ने भी एक शराब माफिया को 23 पाऊच देशी शराब के साथ पकड़ा*
*➡️एसएसपी डाॅ,विपिन ताड़ा,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई*
*सहारनपुर*/
अपनी तेज तर्रार कार्रवाई से बड़े से बड़े अपराधियों को धूल चटाने वाले *कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक केदार सिंह व विपिन कुमार ने लूट-जानलेवा हमले में वांछित आरोपी जिलाबदर बदमाश ताबिश पुत्र इरशाद सादा निवासी मौहल्ला छिपियान को लूट की घटनाओं में प्रयुक्त चोरी की स्कूटी,एक बेग,देशी तमंचा,कारतूस एवम 2600 रूपए नकद के साथ गिरफ्तार किया गया।जबकि *थाना मण्डी प्रभारी पीयूष दीक्षित* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक नरेंद्र सोलंकी ने चेकिंग के दौरान जहां बुद्धू घाट जाने वाली पुलिया से एक तमंचाधारी बदमाश विपुल सैनी पुत्र सतीश सैनी निवासी गणेश विहार को एक देशी तमंचे व कारतूस के साथ पकड़ा,तो वही *इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित* की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक सब इंस्पेक्टर राजकुमार त्यागी ने चेकिंग के दौरान एक शराब माफिया नवाब पुत्र अब्दुल बारी निवासी मौहल्ला बंजारन को 8 बोतल देशी शराब सहित पकड़ा।और इतना ही नहीं थाना मण्डी के सब इंस्पेक्टर अतुल कुमार ने मय हमराही फोर्स के सहयोग से चेकिंग के दोरान एक तमंचाधारी बदमाश शफीक उर्फ ढील्लू पुत्र इलियास निवासी सिराज कालोनी को पकड़ा एक देशी तमंचे व कारतूस के साथ।
*थाना कुतुबशेर प्रभारी सुनील नागर* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक राहुल कुमार ने आज चेकिंग के दौरान एकता कालोनी के पास से एक शातिर वाहन चोर तसव्वुर पुत्र मनव्वर निवासी खजुरतला थाना मण्डी को एक चोरी की बाईक के साथ पकड़ा,जबकि उपनिरीक्षक एवम नकुड तिराहा चौकी प्रभारी सचिन पूनिया ने चेकिंग के दौरान एक चाकूधारी बदमाश तस्लीम पुत्र इस्लाम निवासी एकता कालोनी को भी चाकू सहित पकडा।इसके अलावा *थाना बड़गांव प्रभारी संजीव शर्मा* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक सौरव कुमार एवम रामप्रकाश पांडेय ने एक बार फिर माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए एक शातिर वारंटी नोशाद पुत्र फैतू निवासी ग्राम नूनाबडी को किया गिरफतार।आपको बता दें,कि जब *इंस्पेक्टर संजीव शर्मा* ने इस नौशाद का अपराधिक इतिहास खंगाला,तो वे भी इसका अपराधिक इतिहास देख भौंचक्के रह गये।इसके अलावा *थाना बिहारीगढ़ प्रभारी विनोद कुमार* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक रोबिन राठी ने चेकिंग के दौरान खुशहालीपुर मोड़ के पास एक तमंचाधारी बदमाश रियाज पुत्र शकील निवासी ग्राम सतपुरा को एक देशी तमंचे व कारतूस के साथ किया गिरफतार।जबकि *थाना चिलकाना प्रभारी कपिल देव* की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान एक शराब माफिया मेहरबान उर्फ चुनमुन पुत्र सत्तार निवासी दुधगढ को 60 बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ किया गिरफतार।इसके अलावा *थाना जनकपुरी के उपनिरीक्षक एवम ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी पीयूष कुमार* ने जहां अपने सहयोगी दल के सहयोग से चैकिंग के दौरान एक शराब माफिया पंकज पुत्र हरिराम शेरपुर गुर्जर थाना रामपुर मनिहारान को 11 बोतल अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ मार्का के साथ किया गिरफतार,तो वहीं *उपनिरीक्षक एवम राकेश केमिकल चौकी प्रभारी सोनू राणा* ने मय हमराही फोर्स के सहयोग से एक शराब तस्कर रवि उर्फ घसीटू पुत्र जयकुमार निवासी अम्बेहटा शेख थाना देवबंद को 12 बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ किया गिरफतार।और यही *थाना जनकपुरी के उपनिरीक्षक एवम जेल चौकी प्रभारी सुबोध कुमार* ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से एक शराब माफिया विशू कश्यप पुत्र देवीचंद कश्यप निवासी रंजीत नगर बेरीबाग को 23 पाऊच देशी शराब के साथ पकड़ा।

More Stories
दिल्ली24अप्रैल26*AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “भाजपा का ऑपरेशन लोटस और राजनीति का खेल
पटना 24 अप्रैल26*महात्मा सुशील ने दी परमात्मा साक्षात्कार की सूक्ष्म साधना पद्धति : माँ विजया
अयोध्या24 अप्रैल26*विश्वकर्मा ब्रिगेड के पदाधिकारियों द्वारा डीएम के माध्यम से राज्यपाल जी को दिया गया ज्ञापन