*सहारनपुर10जून25*जनपद में मुठभेड़ों का सिलसिला जारी, सरसावा में शातिर गौकश घायल हालत में गिरफ्तार…*
*#सहारनपुर:-* डीआईजी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जिले में अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है। थाना सरसावा पुलिस की चिलकाना रोड पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध बाइक सवारों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान असद उर्फ हसद उर्फ मुरसलीम निवासी खानपुर, थाना गंगोह के रूप में हुई। उसके कब्जे से 315 बोर तमंचा, कारतूस, गौकशी के उपकरण व बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। वह थाना सरसावा में दर्ज केस संख्या 180/25 में वांछित था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फरार आरोपी की तलाश में कांबिंग जारी है। डीआईजी के निर्देश पर जिले में मुठभेड़ अभियान तेज़ी से जारी है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

More Stories
लखीमपुर खीरी25अगस्त2026*लखीमपुर खीरी बुलेटिन
लखनऊ25अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली25अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*