सहारनपुर05जुलाई25*भाजपा बूथ अध्यक्ष श्री रामेश्वर शर्मा जी (ग्राम कल्याणपुर) की एक्सीडेंट में मौत की खबर
सुनकर दिल्ली से सीधे अस्पताल पहुंचे नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी।
रात्रि में 12 बजे दिल्ली से सहारनपुर सरकारी अस्पताल पहुंचकर विधायक मुकेश चौधरी ने भाजपा बूथ अध्यक्ष के परिवारजनों से मुलाकात की और रात्रि में जिलाधिकारी सहारनपुर और CMO सहारनपुर से चर्चा कर पोस्टमार्टम कराया।
इस मौके पर नकुड़ विधायक ने परिवारजनों से शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि अध्यक्ष जी का इस तरह चले जाना हम सबके लिए असहाय दुख है। मेरे लिए और भारतीय जनता पार्टी के लिए व्यक्तिगत हानि है। इस असहाय दुख में भारतीय जनता पार्टी परिवार के साथ है और परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
नकुड विधायक की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है और लोगों ने उनके प्रति आभार प्रकट किया है।
More Stories
कानपुर17 सितंबर 26*श्रमिकों के सम्मान में विशाल मेगा सुपर स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क जांच और दवाओं का वितरण
लखनऊ 17 सितम्बर 26*इपीएफ की न्यूनतम पेंशन न बढ़ाने से निराशा,यूपीडब्ल्यूजे ने दायरा बढ़ने का स्वागत किया
पूर्णिया बिहार17सितंबर26* पीएम मोदी के लिए जला आशीर्वाद का दीया, भट्ठा बाजार खीरी चौक मंदिर में भव्य आयोजन*