सहारनपुर03सितम्बर24*थाना गागलहेडी की कमान सम्हालते ही इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह दल बल के साथ उतरे सड़कों पर,छेड़ा वाहन चेकिंग अभियान*
*➡️थाना गागलहेडी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बा गागलहेडी के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रो मे की पेदल गस्त*
*➡️एटीएम से लेकर बैंकों के आसपास खड़े संदिग्धो पर रखी नजर एवम दुकानों के बाहर खड़े संदिग्ध वाहनों को भी चेक किया*
*सहारनपुर*/
थाना गागलहेडी की कमान सम्हालते ही इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ उतरे सड़कों पर,की संदिग्ध वाहनों की चेकिंग दिए ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश।मोटर साइकिलो पर बिना हेलमेट लगाए एवम 3 या फिर 4 सवारी बिठाकर तेजगति से दुपहिया वाहन चलाने वालो के साथ साथ बिना सीट बैल्ट लगाए चारपहिया वाहन चालकों को इंस्पेक्टर तीतरों प्रमोद कुमार सिंह ने सख्त हिदायत देकर छोड़ा और बोले आईंदा कोई भी बिना हेलमेट पहने या फिर एक से अधिक सवारी बेठाकर दुपहिया वाहन चलाते नजर आया,तो छोडूंगा नही।थाना गागलहेडी पुलिस का यह वाहन चेकिंग अभियान कल शाम से शुरू होकर देर रात तक चला।वाहन चेकिंग अभियान के साथ साथ उन्होंने एटीएम एवम बैंकों के आसपास खड़े संदिग्ध लोगों पर भी रखी नजर।थाने का चार्ज लेते पहले ही दिन उनके इस वाहन चेकिंग अभियान से पुरे क्षेत्र के वाहन चालकों मे भारी हड़कंप मचा रहा।और यही नहीं भारी पुलिस बल के साथ उन्होंने पेदल गस्त कर लोगों को दिया सुरक्षा का पुरा भरोसा।उनके द्वारा कस्बे में दुकानो के बाहर खड़े संदिग्ध वाहनों को भी चेक कर सम्बंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। आपको बता दें,कि यह वही इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह है,जिनका नाम सुनते ही आज भी थाना तीतरों एवम थाना जनकपुरी क्षेत्र में रहने वाले बदमाश भी अपराध करने से पहले सौ बार सोचते थे।जबकि उनका स्वम का भी कहना है,कि उनके द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान एवम पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक के दिशा निर्देशों का सख्ती के साथ पालन किया जा रहा है।
*✍️रिपोर्ट-सुरेन्द्र चौहान/कमल कश्यप*
More Stories
दिल्ली 2 नवम्बर 26*8वा वेतन आयोग की अंतिम सिफारिश जनवरी 2027 तक आने की पूरी संभावना….
सहारनपुर 2 अक्टूबर 26*थाना प्रभारी विनोद कुमार की अगुवाई में मिर्जापुर पुलिस का शानदार खुलासा,
सहारनपुर 2 अक्टूबर 26🚔अली बैक के मालिक जावेद को पुलिस का संरक्षण?