सहारनपुर 2 अक्टूबर 26🚔अली बैक के मालिक जावेद को पुलिस का संरक्षण?
🚨जानलेवा हमले के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं, पीजीआई में जिंदगी और मौत से जूझ रहा पीड़ित
सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्र के कम्भो के पुल स्थित अली बैक में कथित दबंगई और जानलेवा हमले का मामला पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बच्चों के साथ मारपीट की शिकायत करने पहुंचे गणपत सराय निवासी हमजा पर कथित तौर पर लोहे की कुर्सी से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया गया। हालत इतनी गंभीर हुई कि उसे चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराना पड़ा।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि अली बैक के मालिक जावेद के यहां काम करने वाले निजाम और उसके साथियों ने शिकायत करने पहुंचे हमजा और उसके भाई अब्दुल करीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि निजाम ने लोहे की कुर्सी से हमजा के सिर पर 2-3 बार वार किए, जिससे उसकी खोपड़ी की हड्डी टूट गई और वह बेहोश हो गया।
⛑️पीजीआई में भर्ती, डॉक्टरों ने बताई हालत गंभीर
परिजनों के अनुसार, हमजा का चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार चल रहा है और डॉक्टरों ने अभी उसकी हालत गंभीर बताई है। परिवार इस समय अपने घायल सदस्य की जिंदगी को लेकर बेहद चिंतित है।
👮आखिर पुलिस ने अब तक मुकदमा क्यों नहीं लिखा?
पीड़ित परिवार का आरोप है कि इतना गंभीर मामला होने के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। परिवार ने पुलिस पर अली बैक के मालिक जावेद को बचाने का आरोप लगाया है। सवाल यह है कि जब एक युवक के सिर की हड्डी टूट चुकी है और वह पीजीआई में जिंदगी की जंग लड़ रहा है, तो पुलिस की कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है?
पीड़ित पक्ष ने प्रार्थना पत्र देकर जावेद, निजाम और उनके साथ मौजूद अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
👩✈️एसएसपी सहारनपुर से सवाल: क्या गंभीर रूप से घायल युवक को न्याय दिलाने के लिए तत्काल मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी? क्या आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी या पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटकता रहेगा?
More Stories
दिल्ली 2 नवम्बर 26*8वा वेतन आयोग की अंतिम सिफारिश जनवरी 2027 तक आने की पूरी संभावना….
सहारनपुर 2 अक्टूबर 26*थाना प्रभारी विनोद कुमार की अगुवाई में मिर्जापुर पुलिस का शानदार खुलासा,
बांदा 2 नवम्बर 26*ओमप्रकाश राजभर का बड़ा सियासी हमला, अखिलेश यादव से पूछा PDA का मतलब!