सहारनपुर 28जून25स्मार्ट सिटी सीईओ शिपू गिरि ने किया निरीक्षण, जेई को फटकार, ठेकेदार पर एफआईआर के निर्देश…
सहारनपुर स्मार्ट सिटी सीईओ व नगरायुक्त शिपू गिरि ने शुक्रवार को नुमाइश कैंप और मनोहरपुर जोनल ऑफिसों का निरीक्षण किया। नुमाइश कैंप ऑफिस में घटिया निर्माण कार्य देखकर उन्होंने कार्यदायी संस्था के जेई को कड़ी फटकार लगाई और ठेकेदार पर FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कॉलम, दीवार और सीलिंग के संरेखण में खामी, तथा आऊटर फिनिशिंग खराब पाई गई, जिससे यूपीपीसीएल की लापरवाही उजागर हुई। सीईओ ने परियोजना प्रबंधक और अभियंताओं की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने मनोहरपुर ऑफिस का जायजा लिया और तीनों जोनल ऑफिसों को क्रियाशील करने के लिए फर्नीचर आदि की व्यवस्था जल्द कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर नगरायुक्त मृत्युंजय, जीएम स्मार्ट सिटी दिनेश कुमार, कंपनी सचिव शंकर तायल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर नगर 30अगस्त 26*बंगले, ठेके और टेंडर किसके इशारे पर बंटते रहे,सवाल उठे तो कानून के नाम पर चेहरे क्यों डरते घूम रहे?*
कानपुर नगर 30अगस्त 26*शहर के नामी कार्डियोलॉजी अस्पताल में गरीब युवक के लिए इलाज़ ही नहीं, बताया दिल्ली जाओ।*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*