🆕️ सहारनपुर ब्रेकिंग….
सहारनपुर 21 अक्टूबर 26*जनपद सहारनपुर में बैंकों एवं एटीएम की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान…*
संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण…
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों एवं एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस टीमों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
*संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग:* पुलिस टीमों द्वारा बैंक एवं एटीएम परिसर तथा उनके आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। साथ ही, अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखी गई।
*सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण:* बैंकों एवं एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं कार्यशीलता की जांच की गई, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।
*सुरक्षा व्यवस्था का जायजा:* पुलिस टीमों द्वारा बैंक परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सतर्कता बरती गई तथा आवश्यक सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर ध्यान दिया गया।
*आमजन से अपील:* सहारनपुर पुलिस द्वारा बैंक ग्राहकों से अपील की गई कि वे बैंक से धनराशि निकालते एवं जमा करते समय विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा अपने बैंकिंग लेन-देन के दौरान सावधानी रखें।
*सहारनपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। जनपद में अपराधों की रोकथाम तथा बैंक एवं एटीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस द्वारा नियमित रूप से चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है।*
📞 *पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन: 112*
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*काशी का विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप: नाटी इमली में जब गले मिले चारों भाई, भाव-विभोर हो उठी धर्मनगरी
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें