श्री लंका17अप्रैल2022*आर्थिक संकट से जूझ रहे श्री लंका में भी सजग है आँखें की पर्यावरण संरक्षक धनलक्ष्मी।
श्री लंका में उत्पन्न हुए खाद्य सामग्री, आर्थिक और राजनैतिक संकट की बीच लोगों के मनोबल को बढाते हुए समाजसेवा को समर्पित आँखें की पर्यावरण संरक्षक सुश्री सिन्निया धनलक्ष्मी ने तमिल विद्यालय यातियानटोटा में बच्चों के लिए पानी की स्थाई व्यवस्था के साथ नारियल के पौधे का रोपण किया और सभी को संकट की इस घड़ी में धैर्य रखने और पवित्र अवसरों पर पौधा रोपण करने का संकल्प दिलाया।
पीने के पानी की व्यवस्था के बाद आयोजित कार्यक्रम का श्रीगणेश अध्यात्मिक गुरू शिवा सुब्रमण्यम शर्मा, प्रधानाचार्य राजमोहन द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। सुश्री धन लक्ष्मी ने नारियल का पौधा भेंट कर प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ पौधें का रोपण किया।
आँखें की पर्यावरण संरक्षक सुश्री सिन्निया धनलक्ष्मी ने कहा आज हमारा देश श्रीलंका आर्थिक, राजनैतिक और खाद्य सामग्री के संकट से जूझ रहा है। हम जानते हैं कि इन परिस्थितियों से लड़ना इतना आसान नहीं लेकिन संकट की इस घड़ी में धैर्य रखने की आवश्यकता है। प्रदुषित पर्यावरण भी दुनियां के लिए एक बड़ा संकट है। समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय द्वारा चलाये गये पौधा रोपण से प्रेरणा लेकर हम प्रदुषित पर्यावरण नामक संकट पर विजय प्राप्त कर सकते है।
इस अवसर पर अध्यात्मिक गुरू शिवा सुब्रमण्यम शर्मा, प्रधानाचार्य राजमोहन, सुश्री धनलक्ष्मी, ए. अरूण, गणपति, श्रीमती विरईयां आदि उपस्थित रहे।

More Stories
हरदोई25मई26* पिहानी में नाला निर्माण की गिट्टी बनी हादसे का सबब, सड़क पर बिखरी बजरी से राहगीर घायल,
हरदोई2जहरीले कीड़े के काटने से 20 वर्षीय युवती की बिगड़ी हालत,
नई दिल्ली25मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*