वाराणसी5मई26* 5-6 मई को VIP मूवमेंट अलर्ट: CM योगी के दौरे से शहर में ट्रैफिक लॉक, कई रूट डायवर्ट*
*वाराणसी* मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश समेत अन्य वीआईपी गणमान्य व्यक्तियों के 5 व 6 मई 2026 को वाराणसी आगमन, भ्रमण और प्रस्थान को लेकर यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने शहरभर में व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर यातायात रोक और डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
*5 मई के लिए ट्रैफिक डायवर्जन*
*• अमर उजाला तिराहा:* वीवीआईपी आगमन से 3 घंटे पहले बड़े वाहन (टेम्पो ट्रैवलर, बस, क्रूजर) लहुराबीर-मैदागिन की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें लकड़ीमंडी की ओर मोड़ा जाएगा।
*• विशेश्वरगंज तिराहा:* वीवीआईपी आगमन से 1 घंटे पहले चारपहिया वाहनों की मैदागिन की ओर एंट्री बंद रहेगी। वाहनों को गोलगड्डा तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
*• मरीमाई तिराहा:* वीआईपी मूवमेंट के दौरान तेलियाबाग की ओर सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वाहनों को अंधरापुल और मलदहिया की तरफ भेजा जाएगा।
*• मलदहिया चौराहा:* जयसिंह चौराहा और लहुराबीर की ओर जाने वाला मार्ग बंद रहेगा। वाहनों को मरीमाई, साजन तिराहा और इंग्लिशिया लाइन की ओर मोड़ा जाएगा।
*• पिशाचमोचन तिराहा:* लहुराबीर की ओर जाने वाले वाहनों को जयसिंह चौराहा होते हुए मलदहिया भेजा जाएगा।
*• थाना चेतगंज:* लहुराबीर की ओर वाहनों की एंट्री बंद रहेगी, वाहन बेनियाबाग की ओर भेजे जाएंगे।
*• गोदौलिया चौराहा:* मैदागिन की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।
*6 मई के लिए ट्रैफिक डायवर्जन*
*• जेपी मेहता क्षेत्र:* भोजूबीर जाने वाले वाहनों को सेंट्रल जेल तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
*• गिलट बाजार:* भोजूबीर सब्जी मंडी जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी। वैकल्पिक मार्ग शिवपुर चुंगी रहेगा।
*• सिंधौरा अंडरपास/TFC:* भोजूबीर की ओर जाने वाले वाहन हरहुआ रिंग रोड और आजमगढ़ अंडरपास की ओर भेजे जाएंगे।
*• महावीर मंदिर चौराहा:* सब्जी मंडी तिराहे की ओर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। वैकल्पिक मार्ग अर्दली बाजार और पांडेयपुर होगा।
*पुलिस की अपील*
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यात्रा से पहले रूट प्लान कर लें और अतिरिक्त समय लेकर निकलें। एंबुलेंस, अग्निशमन और शादी समारोह के वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
*जरूरी हेल्पलाइन नंबर*
*📞 ट्रैफिक कंट्रोल रूम:* 7839856994
*📞 ट्रैफिक हेल्पलाइन:* 7317202020
प्रशासन ने साफ कहा है कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान नियमों का पालन करें, अफवाहों से बचें और पुलिस का सहयोग करें ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

More Stories
लखनऊ9मई26*स्टिंग ऑपरेशन में “रेप” का फर्जी गैंग चलाने वाली सरगना की कारगुजारियां उजागर !!
लखनऊ9मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बांदा 9 मई 26*समाज और संस्कृति की रक्षा का दायित्व शिक्षकों पर है: शिव शंकर सिंह*