वाराणसी3दिसम्बर24*अध्यापक का मोबाईल छीन कर चलती बाइक से भागे बदमाश।
वाराणसी से प्राची राय की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
वाराणसी ।शिवपुर। कोचिंग से पढ़ा कर लौट रहे अध्यापक का मोबाईल चलती बाइक से छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर दिया।
पीड़ित दीपांशु मिश्रा ने बताया कि वह कोचिंग में पढ़ाते है और मंगलवार की सुबह लगभग 7:10 बजे कोचिंग से पढाकर निकले और मोबाइल से बात करते हुए पैदल जा रहे थे, उसी वक्त शांति विहार कालोनी के समीप पैशन प्रो बाइक से आये तीन बदमाश बाइक चलाते हुए उनके हाथ से मोबाइल छीन कर बीएचईएल की तरफ भाग निकले। उन्होंने बताया कि वह ऑटो में बैठ कर बदमाशों का पीछा किये लेकिन बदमाश भाग गए। पीड़ित ने घटना के संदर्भ में तहरीर दिया।
More Stories
मुजफ्फरनगर 26 अक्टूबर 26* मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने 10वीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में लहराया परचम
कानपुर नगर 26 अक्टूबर 26*महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ 26 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 की बड़ी खबरें……………….*