वाराणसी3दिसम्बर24*अध्यापक का मोबाईल छीन कर चलती बाइक से भागे बदमाश।
वाराणसी से प्राची राय की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
वाराणसी ।शिवपुर। कोचिंग से पढ़ा कर लौट रहे अध्यापक का मोबाईल चलती बाइक से छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर दिया।
पीड़ित दीपांशु मिश्रा ने बताया कि वह कोचिंग में पढ़ाते है और मंगलवार की सुबह लगभग 7:10 बजे कोचिंग से पढाकर निकले और मोबाइल से बात करते हुए पैदल जा रहे थे, उसी वक्त शांति विहार कालोनी के समीप पैशन प्रो बाइक से आये तीन बदमाश बाइक चलाते हुए उनके हाथ से मोबाइल छीन कर बीएचईएल की तरफ भाग निकले। उन्होंने बताया कि वह ऑटो में बैठ कर बदमाशों का पीछा किये लेकिन बदमाश भाग गए। पीड़ित ने घटना के संदर्भ में तहरीर दिया।

More Stories
गोरखपुर24जुलाई26*मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी*
लखनऊ24जुलाई26*गोल मार्केट में पार्किंग की जगह समाप्त किये जाने के विरोध में व्यापारियों ने महापौर को ज्ञापन सौंपा
बनारस24जुलाई26*सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: 1.70 लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे के सीनियर डीएमएम रंगे हाथ गिरफ्तार,*