वाराणसी27अप्रैल25*दलित सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले को रोकने की साजिश निंदनीय-अतहर जमाल लारी
आज फिर करणी सेना के लोगों ने दलित सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले को रोकने की कोशिश की गाड़ियों के टायर फेंक कर उनके ऊपर हमला करने की कोशिश की गई जो सरासर निंदनीय है ऐसी घटना की निंदा होनी चाहिए एक दलित सांसद के खून के प्यासे बन गए हैं करणी सेना वाले, जिसको लोकतंत्र में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता आखिर करणी सेना अपना कौन सा छवि दिखाना चाहती है ऐसी तमाम सेनाओं को आतंकवादियों से लड़ने के लिए बॉर्डर पर भेज दिया जाना चाहिए या फिर इनको कश्मीर में लगा दिया जाना चाहिए जहां पर यह अपने ताकत का इस्तेमाल कर सके आज एक दलित सांसद के खिलाफ जिस तरीके से यह लोग लामबंद हैं अब दलितों और पिछड़ों,आदिवासियों को भी इनके खिलाफ लाम बंद होना पड़ेगा और उनका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देना ही पड़ेगा नहीं तो उनकी हिम्मत और बढ़ती जाएगी आज रामजीलाल सुमन है कल कोई और हो सकता है कभी आपका भी नंबर आ सकता है इसलिए अभी से सावधान हो जाए और फासीवादी ताकतों का मुकाबला करने के लिए एकजुट होना पड़ेगा
अतहर जमाल लारी
पूर्व सांसद प्रत्याशी वाराणसी लोकसभा से तीन बार के

More Stories
लखनऊ 14 जनवरी 26 * मकर संक्रांति के बाद योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज
नई दिल्ली 14 जनवरी 26 * ईरान में बिगड़ते हालात के बीच भारतीय दूतावास। ..
*पूर्णिया बिहार 14 जनवरी 26*पूर्णिया पुलिस को मिला नया आईजी, सलामी दी गई*