वाराणसी19अक्टूबर24*करवाचौथ को लेकर दुकानों पर महिलाओं की भीड़।
वाराणसी से प्राची राय की खास रिपोर्ट यूपीआजतक।
वाराणसी । पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ व्रत को लेकर वाराणसी के बाजार मे रौनक बढ़ी नजर आयी । व्रत के लिए प्रयोग होने वाले सामान की खरीददारी के लिए महिलाएं जुट गई है। महिलाएं बाजार में कांच की चूडिय़ां, लिपस्टिक, बिंदी सहित अन्य सुहाग का सामान, सूट, साडिय़ां,पैंट सूट, शरारा शूट, प्लाजा सूट, पाजामा सूट कंगन सैट, ज्वैलरी आदि की खरीददारी करती नजर आयी। चांद देखने के लिए छलनी की जरूरत रहती है, इस लिए सबसे अधिक विक्री स्टोन वाली छलनी की हो रही है।
करवाचौथ की थाली 100 से लेकर 500 रुपये तक की है। जिसमें सभी तरह की पूजा सामग्री शामिल है।,।
*फैनियों से सजी हलवाइयों की दुकानें**
करवाचौथ व्रत पर फैनियों का विशेष महत्त्व है। इसी के चलते इन दिनों ऊना के बाजारों में स्थित हलवाइयों की दुकानें फैनियों से सज गई है। सभी हलवाइयों की दुकानों पर ताजी फैनियां तैयार की जा रही है। दुकानों पर फैनियों की खूब बिक्री भी हो रही है।
*ब्यूटी पार्लर मेंं बढ़ी भीड़*
करवाचौथ का पर्व आते ही ब्यूटी पार्लर में महिलाएं जा रही है। जावेद हबीब एकेडेमी की संचालिका अनुराधा राय, (परी मैम ) ने बताया कि ज्यादातर महिलाये थैडिग , फेशियल, ब्लीच ,हेयर कट करा रही है । इसके अलावा दोनो हाथ और पैरो में मेहंदी भी लगवा रही है

More Stories
लखनऊ20जलज*छात्रों पर बर्बर पुलिसिया लाठीचार्ज से आक्रोशित सपाईयों का गुस्सा फूटा*
कौशाम्बी22जुलाई26*राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कौशाम्बी कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन*
सहारनपुर22जुलाई26*विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े लोगों ने रायपुर बिजली घर पर किया जोरदार प्रदर्शन-