रीवा22जुलाई26*सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही , छेड़छाड़ के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार*
*रीवा – सेमरिया -:* पुलिस अधीक्षक महोदय रीवा डॉ गुरकरण सिंह के तारतम्य में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन व एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेमरिया शिवा अग्रवाल तथा पुलिस टीम द्वारा छेंडछांड के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण -:* फरियादी द्वारा थाना उपस्थित आकर उसकी नाबालिक लडकी के साथ आरोपी व्दारा छेड़छाड़ करने एवं घटना की बात किसी को बताने पर जान से मारने संबंधी रिपोर्ट लेख कराया था जिस पर थाना सेमरिया में अपराध धारा- 74,78(2),351(3) बीएनएस एवं पाक्सो एक्ट की धाराओ के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया था एवं अपराध पंजीयन के बाद से आरोपी की पता तलाश की गई जो लगातार फरार था जिसे विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर आज दिनाँक- 22.07.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। थाना सेमरिया में आरोपी के विरुद्ध पूर्व से छेंडछांड का 01 अन्य अपराध पंजीबद्ध है ।
*गिरफ्तार आरोपी -:* विकाश सिंह पटेल पिता बलवंत सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम रहट रतेंगी टोला थाना सेमरिया जिला रीवा(म.प्र.)
*सराहनीय भूमिका -:**थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल, SI लंकेश वर्मा, प्र.आर. प्रमोद अग्निहोत्री, आरक्षक पंचमलाल प्रजापति, आरक्षक जीतेन्द्र बागरी

More Stories
लखनऊ20जलज*छात्रों पर बर्बर पुलिसिया लाठीचार्ज से आक्रोशित सपाईयों का गुस्सा फूटा*
कौशाम्बी22जुलाई26*राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कौशाम्बी कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन*
सहारनपुर22जुलाई26*विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े लोगों ने रायपुर बिजली घर पर किया जोरदार प्रदर्शन-