वाराणसी13अगस्त24*” नमो घाट दिखा तिरँगामय देशभक्ति का रंग “
” वाराणसी से प्राची राय की खास खबर यूपीआजतक
वाराणसी । हर घर तिरंगा अभियान के तहत नमो घाट पर देशभक्ति का रंग देखने को मिला । नमस्ते स्कल्प्चर के सम्मुख सैकड़ो लोग तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े । भारत माता की जय हो के नारे ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने लोगो को संकल्प दिलाकर देशभक्ति के रंग में भर दिया। वंदे मातरम के उद्घोष ने लोगों में जोश भर दिया । लोगों में राष्ट्रप्रेम के रंग घोलने के लिए हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई । गंगा किनारे की स्वच्छता के लिए सभी ने शपथ ली । संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि बढ़ती जन भागीदारी के साथ ‘‘ हर घर तिरंगा ‘‘ अभियान एक जन आंदोलन में रूपांतरित हो गया है । राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना भी प्रबल हुई है । श्री काशी विश्वनाथ और मां गंगा से प्रार्थना है कि हर कोई एकजुट होकर राष्ट्रीय ध्वज फहराए। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, जयहिंद सिंह, सुहासिनी मिश्रा, सुमन गुप्ता, दीपक साहनी, सुजीत यादव व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories
डेहरी रोहतास27मई26* वार्ड 23 में आवारा कुत्तों का आतंक, मासूम बच्चे शिकार
पूर्णिया बिहार 27 मई 26 *कसबा कलानंद स्कूल मैदान के पास हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार*
बांदा27 मई 26*तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रक टक्कर मारकर भागने के प्रयास में ई रिक्शा के ऊपर पलटा**