वाराणसी10जून24*नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की ली शपथ, काशी ने मनाया जश्न, सड़क पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को खिलाई मिठाई_*
वाराणसी से नीलिमा रॉय की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
वाराणसी। काशी के नव निर्वाचित सांसद नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही समूची काशी जश्न में डूब गई। भाजपा कार्यकर्ता व समर्थकों ने सड़क पर उतरकर जश्न मनाया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर आतिशबाजी की व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान ढोल-नगाड़े की थाप पर लोग थिरके। मोदी के पीएम बनने को लेकर कार्यकर्ताओं में अत्यंत उत्साह है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े पर नाचते हुए खुशियों का दीप जलाकर इस ऐतिहासिक पल को मनाया। भाजपा नेता रजनीश कनौजिया के नेतृत्व में मलदहिया मे लोगों ने जश्न मनाया और प्रधानमंत्री को नए कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर रजनीश कनौजिया क्षेत्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा भाजपा काशी क्षेत्र, गुलशन कुमार , मनोज सोनकर, गौतम कुमार, आशीष कुमार, उज्जवल कनौजिया, आदित्य चौधरी, उत्कर्ष, सागर चौहान,अनिल श्रीवास्तव, अरविंद उपाध्याय इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*
बांदा 27 अगस्त26*गोवंश को बचाने के चक्कर मे पलटा कचडे से भरा डंपर ट्राला हादसे मे ड्राइवर को आई हल्की चोट*