पंजाब 27 जुलाई 2024* 20 किलो चूरा पोस्त आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
संवाददाता :- पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास खबर, न्यूज़ यूपीआजतक
अबोहर, 26 जुलाई (शर्मा/सोनू): नार्कोटिक्स रेंज सैल के प्रभारी मनजीत सिंह, एएसआई बलवीर सिंह ने 20 किलो चूरा पोस्त सहित पकड़े गए आरोपी नवनीत गर्ग पुत्र विष्णु कुमार गर्ग वार्ड नं. 16 मटीली सादुलशहर जिला गंगानगर को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि नार्कोटिक्स रेंज सैल के प्रभारी मनजीत सिंह, एएसआई बलवीर सिंह, हैडकांस्टेबल लखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस टीम गांव राजपुरा से कच्चा रास्ता डिफैंस रोड जा रहे थे कि सामने से एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसे रोककर तलाशी ली तो उसके गट्टे में से 20 किलो 10 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान नवनीत गर्ग पुत्र विष्णु कुमार गर्ग वार्ड नं. 16 मटीली सादुलशहर जिला गंगानगर राजस्थान के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मुकदमा नं. 83, 23.07.24 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो: 1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
More Stories
रायगड 2अक्टूबर 26*सागरी सुरक्षेसाठी एकजुटीची नवी लाट: रायगड पोलीस
मथुरा 2 अक्टूबर 26* पुलिस लाइन में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
मथुरा 2 अक्टूबर 26* 06 लाख रूपये हड़पने की साजिश का षड़यन्त्र रचने वाले साजिशकर्ता को किया गया गिरफ्तार ।*