March 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

वाराणसी 27दिसम्बर 25*PCS अफसर के बेटा-बेटी, सास समेत 4 की मौतः कमरे में कोयला जलाकर सोए

वाराणसी 27दिसम्बर 25*PCS अफसर के बेटा-बेटी, सास समेत 4 की मौतः कमरे में कोयला जलाकर सोए

*ब्रेकिंग न्यूज✍️*

वाराणसी 27दिसम्बर 25*PCS अफसर के बेटा-बेटी, सास समेत 4 की मौतः कमरे में कोयला जलाकर सोए, वाराणसी से छुट्टियां मनाने छपरा गए थे…*

*वाराणसी के PCS अफसर के मासूम बेटे, बेटी, सास और साढू के बच्चे की मौत हो गई। उनकी पत्नी, साले और साली की हालत गंभीर है। अफसर की पत्नी छुट्टियां मनाने बच्चों के साथ बिहार के छपरा गई थीं। परिवार शुक्रवार देर रात ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सोया था। देर रात दम घुटने के बाद परिवार के एक सदस्य को छटपटाहट महसूस हुई। उन्होंने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला। बाहर निकलकर घरवालों को बुलाया। घरवाले आए तो बाकी लोगों को जगाने की कोशिश की। देखा तो 4 लोगों में कोई हलचल नहीं हो रही थी।आनन-फानन में सभी को छपरा के सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में PCS अफसर का 3 साल का बेटा तेजस, 7 महीने की बेटी गुड़िया, सास कमलावती देवी (70) और साढू का 4 साल का बेटा अध्याय हैं…*
[27/12, 5:41 pm] +91 78761 05636: *ब्रेकिंग न्यूज✍️*

*सहारनपुर में डी-फार्मा के छात्र ने फांसी लगाई: बेटे की किताबों-कपड़ों को सीने से लगाकर रोई मां, बोली- भइया उठ जाओ… मेरा सहारा चला गया..*

*सहारनपुर मेंडी-फार्मा के छात्र वंश (20) ने अपने ही कमरे में खुद के मफलर से फांसी लगाकर जान दे दी। वंश दिन में पढ़ाई करता था और शाम को एक फैक्ट्री में काम कर परिवार का सहारा बन रहा था। उसकी मौत की खबर से मोहल्ले में मातम पसर गया। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही थाना फतेहपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने कमरे से सैंपल उठाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मामला शनिवार सुबह फतेहपुर के छुटमलपुर की नई बस्ती का हैं…*

Taza Khabar