वाराणसी घटना: गाजीपुर के मृतक छात्र के परिजनों से मिले अधिकारी, ₹5 लाख की आर्थिक सहायता और न्याय का भरोसा
शासन की ओर से त्वरित राहत पहुँचाते हुए पीड़ित परिवार को ₹5,00,000 (पाँच लाख रुपये) की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई
गाजीपुर/वाराणसी:*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, वाराणसी के यूपी कॉलेज में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के उपरांत आज प्रशासन की टीम मृतक छात्र स्व० सूर्यप्रताप सिंह उर्फ पवन के पैतृक गांव पहुँची। जनपद गाजीपुर के विकास खंड देवकली अंतर्गत ग्राम दुबैठा निवासी श्री ऋषिदेव सिंह के पुत्र सूर्यप्रताप सिंह की असामयिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक का माहौल है।परिजनों को ढांढस और आर्थिक मदद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने
शोकाकुल परिवार से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। शासन की ओर से त्वरित राहत पहुँचाते हुए पीड़ित परिवार को ₹5,00,000 (पाँच लाख रुपये) की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। अधिकारियों ने परिवार को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है।प्रशासन ने पीड़ित परिवार को स्पष्ट रूप से आश्वस्त किया है कि घटना की गहन जांच सुनिश्चित की जा रही है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री महोदय से अतिरिक्त सहायता राशि दिलाने का अनुरोध किया जाएगा।
दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना
मुलाकात के दौरान अधिकारियों और उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

More Stories
बांदा21मार्च26* मिशन शक्ति अभियान के क्रम में बांदा पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रों में चलाया गया जागरुकता अभियान
मथुरा 21मार्च 26*मथुरा में गौरक्षक फरसा वाले बाबा की ट्रक से कुचलकर हत्या
पूर्णिया बिहार21मार्च 26*महापौर विभा कुमारी और जितेंद्र यादव ने दी ईद की मुबारकबाद,