बांदा21मार्च26* मिशन शक्ति अभियान के क्रम में बांदा पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रों में चलाया गया जागरुकता अभियान
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा से-* मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन श योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाए जा रहे। मिशन शक्ति अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में आज दिनांक 21.03.2026 को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सघन जागरुकता अभियान चलाया गया । अभियान के अन्तर्गत बालिकाओं/महिलाओं को एकत्रित कर उन्हे शासन द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई । बालिकाओं/महिलाओं को मुख्यमंत्री हेल्पालाइन-1076, वीमेन हेल्पलाइन-1090, चाइल्ड केयर हेल्पलाइन, आपाताकालीन पुलिस सेवा- डायल यूपी 112 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है । मिशन शक्ति जागरुकता अभियान के क्रम में थाना मरका की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम बाकल जोगिनी माता मन्दिर के मेले व ग्राम समगरा में, थाना कालिंजर की मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा कालिंजर में, थाना गिरवां की मिशन शक्ति टीम द्वारा खत्री पहाड़ स्थित माँ विन्ध्यवासिनी देवी मेले में, थाना पैलानी की मिशन शक्ति टीम द्वारा पैलानी में, थाना बदौसा की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम तुर्रा में, थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति टीम द्वारा महेश्वरी देवी मन्दिर में, थाना कोतवाली देहात की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम पचुल्ला में, थाना बबेरु की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम उमरहनी में वृहद रुप से जागरुकता अभियान चलाया गया ।

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।