लन्दन28जून26*T20 महिला वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की अग्निपरीक्षा, सेमीफाइनल की उम्मीदें दांव पर
लंदन, 28 जून: ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप चरण के अंतिम मुकाबले में आज भारतीय महिला टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से लॉर्ड्स में होगा। यह मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम है। ऑस्ट्रेलिया पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, जबकि भारत को अंतिम चार में जगह लगभग सुनिश्चित करने के लिए जीत की जरूरत है। हार की स्थिति में भारत की उम्मीदें अन्य मैचों के परिणामों पर निर्भर हो सकती हैं।
बल्लेबाजी पर बड़ी जिम्मेदारी
शीर्ष क्रम को मजबूत व आक्रामक शुरुआत देनी होगी। इसलिए आज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से तेज और बड़ी साझेदारी की उम्मीद रहेगी। मध्यक्रम में जेमिमा रोड्रिग्स, रिचा घोष और हरमनप्रीत कौर को जिम्मेदारी निभानी होगी ताकि टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर सके।
गेंदबाजों को दिखाना होगा दम
ऑस्ट्रेलिया की मजबूत बल्लेबाजी को रोकने के लिए दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव और अन्य गेंदबाजों को अनुशासित लाइन-लेंथ के साथ विकेट भी लेने होंगे।
इस टूर्नामेंट में अब तक भारत की फील्डिंग बहुत खराब रही है आज फील्डिंग में भी भारत को कोई गलती नहीं करनी होगी।
आक्रामक सोच के साथ उतरने की तैयारी
भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा क्रिकेट खेला है और अब सबसे बड़ी चुनौती उसके सामने है। टीम का लक्ष्य आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया को मात देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करना होगा। भारत में 50 ओवर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था , उसी दम, सोच और इरादों के साथ आज भी खेलना होगा
मैच का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समय), टॉस 6:30 बजे होगा।

More Stories
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
मथुरा17अगस्त26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को 01 एक अवैध हथियार,01 अवैध चाकू,01 मोटरसाईकिल व चोरी के रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*