*बड़ी खबर:
लखीमपुर खीरी16जून26*दर्दनाक सड़क हादसा, वैगनआर कार ट्रॉली में घुसी, 3 की मौत*
लखीमपुर खीरी (मैगलगंज):*मैगलगंज थाना क्षेत्र के चपरतला पंप के सामने आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार वैगनआर गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे आगे चल रही ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सुल्तानपुर के रहने वाले थे मृतक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए तीनों मृतक सुल्तानपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
*NHAI की टीम ने संभाला मोर्चा*
घटना की जानकारी मिलते ही NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे शवों को बाहर निकाला। इसके बाद *NHAI की हेल्पलाइन 1033 एम्बुलेंस को मौके पर बुलाकर सभी* शवों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। मैगलगंज पुलिस मामले की जांच और मृतकों के परिजनों से संपर्क करने में जुट गई है।

More Stories
हल्द्वानी8अगस्त26*खूबसूरत बालों की लंबाई 271.50 सेमी (8 फीट 10 इंच) वाली रेणू धरियाल का नाम दर्ज हुआ गिनीज बुक में
उत्तर प्रदेश8अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उत्तर प्रदेश8अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*