लखीमपुर खीरी ९ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की खास खबरे
● लखीमपुर खीरी – नीमगांव पुलिस पर मनमर्जी करने का आरोप, पीड़ित का मोबाइल छीने जाने की बात सामने आई, पीड़ित का दावा कि थाना परिसर में पुलिसकर्मियों की करतूत मोबाइल में कैद हो गई थी, जमीनी विवाद में हमले के दौरान उसके पैर पर रॉड से वार किया गया था, पुलिस पर एक आरोपी को बचाने का आरोप
● लखीमपुर खीरी – फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अवैध असलहों के प्रदर्शन को लेकर सवाल, युवक फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म पर हथियारों के साथ फोटो-वीडियो साझा कर रहे, एक युवक की असलहा लहराते फोटो स्टोरी का स्क्रीनशॉट वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
● लखीमपुर खीरी – उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी 11 मार्च को कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे से महिला जनसुनवाई करेंगी, महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई के साथ अधिकारियों के साथ समीक्षा भी करेंगी
● लखीमपुर खीरी – घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा 15 दिन से बढ़ाकर 21 दिन किए जाने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी, एजेंसी स्तर पर गैस ब्लॉकिंग के आरोप, जरूरतमंदों को लगभग 1200 रुपये में सिलेंडर उपलब्ध कराने की शिकायत
● निघासन – चंद्रकेश मिश्रा निघासन अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने, वीरेंद्र सिंह भदौरिया को 47 वोटों से हराया, मोहम्मद लतीफ खान मंत्री चुने गए

More Stories
प्रयागराज9अगस्त26*राहुल गांधी ने प्रयागराज में ⏰ शाम 5 बजे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों, युवाओं के बीच संवाद किया।
पूर्णिया बिहार 9 अगस्त 26 *अपराध पर जीरो टॉलरेंस, जनता की सुरक्षा सर्वोपरि – एसएसपी*
उन्नाव9अगस्त2026*रविवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया..