लखनऊ30/11/25*राजधानी में खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर अपलोड किए जा रहे वीडियो*
– लखनऊ में खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन किए जाने का मामला सामने आया है।
– आरोप है कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर अपलोड किए जा रहे हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, लोगों में दहशत का माहौल है।
– Instagram पर akhilesh.apsfornation नाम से एक आईडी बनाई गई है, जिसमें हथियारों को लहराते हुए खुलेआम प्रदर्शन किया जा रहा है फिर उसके वीडियो लगातार सोशल मीडिया में पोस्ट किए जा रहे हैं।
– यह व्यक्ति भाजपा के मंत्री और विधायकों के साथ वाली पोस्ट भी शेयर करता है और धौंस दिलाता है कि योगी सरकार में मेरी अच्छी पकड़ है तमाम सारे मंत्रियों का नाम भी बदनाम करता है।
– ख़बर लिखने के दौरान पता चला है कि यह आईडी अखिलेश प्रताप सिंह नाम के व्यक्ति द्वारा संचालित की जा रही है।
– इस व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर अस्लहों का खुला प्रदर्शन, फोटो और वीडियो पोस्ट कर समाज में दहशत फैलाने की कोशिश की है।
– हथियारों के खुले प्रदर्शन और राजनीतिक व्यक्तियों की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने की इन गतिविधियों ने पुलिस-प्रशासन को भी सतर्क कर दिया है।

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया