हमीरपुर 30/11/25*शिवसेना उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष श्री स्नेहल करमरकर का IAS संतोष वर्मा के जातिवादी बयान पर कड़ा प्रहार*
हमीरपुर जनपद। 30नवंबर 2025upajtak। (हिन्दीन्यूज चैनल)
शिवसेना (शिंदे गुट) उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री स्नेहल करमरकर जी ने मध्य प्रदेश IAS अधिकारी संतोष वर्मा के ब्राह्मण बेटियों पर दिए गए अत्यंत आपत्तिजनक और जातिवादी बयान की कड़ी निंदा की है। वर्मा ने आरक्षण के संदर्भ में कहा था कि “जब तक ब्राह्मण अपनी बेटी मेरे बेटे को नहीं देंगे, तब तक आरक्षण चलेगा”, जो हिंदू समाज की एकता को तोड़ने वाली घृणास्पद टिप्पणी है। श्री करमरकर ने इसे संविधान विरोधी और सनातन संस्कृति पर हमला करार देते हुए तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
*स्नेहल करमरकर का हिंदुत्व रक्षा का संकल्प*
श्री स्नेहल करमरकर ने कहा, “ऐसे IAS अधिकारी जो जाति के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास करें, उनके खिलाफ शिवसेना हमेशा खड़ी रहेगी। हिंदू एकता अटल है और सनातन धर्म की रक्षा हर शिवसैनिक का कर्तव्य।” उन्होंने सभी हिंदू भाइयों-बहनों से एकजुट होकर सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया यह बयान पार्टी के हिंदुत्व आधारित संगठनात्मक कार्य को मजबूत करता है।
यह बयान हिंदू समाज को जाति के आधार पर बांटने का प्रयास है, जो संविधान के अनुच्छेद 14-15 का उल्लंघन करता है।
More Stories
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*घर में घुसकर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार….
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*UP PET परीक्षा को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश, करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*