लखनऊ3सितम्बर24*लखनऊ में रंगेहाथ पकड़ा गया दारोगा
लखनऊ में एक चौकी इंचार्ज (दारोगा) राजकुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है. मामला लखनऊ के पारा इलाके स्थित डॉक्टर खेड़ा का है, जहां के चौकी इंचार्ज को विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया.आरोपी दारोगा प्रतापगढ़ के रहने वाले दिनेश पटेल से एटीएम के जरिए पैसों में हुई धोखाधड़ी के केस में उनका नाम फाइनल रिपोर्ट से निकालने के एवज में 20 हजार मांग रहा था. जब दिनेश ने रुपये देने से मना किया तो दारोगा उनका नाम फाइनल रिपोर्ट में डाल देने की धमकी देने लगा, जिसके बाद परेशान होकर दिनेश ने पूरे मामले की जानकारी एसपी विजिलेंस को दे दी.
#lkopolice #Lucknow #UttarPradesh #UPGOVT #CMYOGI #Crime
More Stories
कानपुर देहात 25 सितम्बर 26*लोगों के सुख-दुख में शामिल हुए सपा विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री
सहारनपुर, 25 सितंबर। पुलिस कार्यालय में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने जनसुनवाई की।
महोबा 25 सितंबर 26*भारी बारिश के बीच श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ गणेश विसर्जन