July 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ3जुलाई26*मनरेगा बहाल करने को लेकर राज्य भर में प्रदर्शन*

लखनऊ3जुलाई26*मनरेगा बहाल करने को लेकर राज्य भर में प्रदर्शन*

लखनऊ3जुलाई26*मनरेगा बहाल करने को लेकर राज्य भर में प्रदर्शन*
__________________________

🟠*उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन नें प्रदेश भर में किया प्रदर्शन “ग्राम जी” वापस लिया जाए*

*लखनऊ।* मनरेगा बहाल करने और ग्राम जी वापस लेने की मांग पर प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे गए

उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के बैनर तले 1 जुलाई को मनरेगा बहाल करने तथा ग्राम जी वापस लेने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन आयोजित किए गए। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला एवं तहसील प्रशासन के माध्यम से सौंपे गए।

देवरिया जनपद में राज्य अध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में तहसील सलेमपुर पर जोरदार प्रदर्शन किया गया और ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर जिला सचिव रामनिवास यादव, प्रेमचंद यादव, बलविंद्र मौर्य, गंगादेवी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

कासगंज में सदर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश महासचिव बी.एल. भारती, जिला अध्यक्ष सूबेदार सिंह, जिला सचिव हरिलाल भारती, राज्य कमेटी सदस्य रामजीलाल, शिवकुमार, डॉ. प्रेम सिंह, रण सिंह, गोवर्धन सिंह, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।

आजमगढ़ में रामवृक्ष मास्टर, रमेश राम, रामनिहोर निडर, रामपलट, पी.सी. गौतम, ढक्कू यादव आदि साथियों ने धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

जौनपुर में वरिष्ठ नेता जयलाल सरोज के नेतृत्व में सुजानगंज विकासखंड पर धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया। जिला उपाध्यक्ष अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में महाराजगंज विकासखंड तथा जिला सचिव भूलन बौद्ध के नेतृत्व में बरसठी विकासखंड पर भी धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे गए।

गाजीपुर में जिला सचिव वीरेंद्र गौतम के नेतृत्व में जखनियां तहसील पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेता विजय बहादुर सिंह भी उपस्थित रहे।

गोरखपुर में ओमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा। सहारनपुर में जिला सचिव कैलाशचंद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन दिया।

मुजफ्फरनगर में जिला अध्यक्ष अनिल कुमार एवं जिला सचिव घसीटू सिंह ने दर्जनों साथियों के साथ ज्ञापन सौंपा।

कुशीनगर में कैलाश गिरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ नेता अयोध्यालाल श्रीवास्तव भी शामिल रहे।

बरेली में टी.आर. लोधी, मुहम्मद यासीन और कमल हसन सहित यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा।

मुरादाबाद में प्रदेश उपाध्यक्ष थान सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष शाकिर हुसैन, जिला सचिव महीपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह आजाद सहित बड़ी संख्या में साथी मौजूद रहे।

मिर्जापुर में प्रदेश सहसचिव राजनाथ यादव के नेतृत्व में मड़िहान तहसील पर ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से मनरेगा को प्रभावी ढंग से बहाल करने, ग्राम जी वापस लेने, मनरेगा मजदूरों की बकाया मजदूरी का तत्काल भुगतान करने, वर्ष में 200 दिन रोजगार तथा 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी सुनिश्चित करने, ग्रामीण रोजगार के लिए बजट में कम से कम ढाई लाख करोड़ रुपये का प्रावधान करने, ग्रामीण मजदूरों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, मुफ्त बिजली, मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं और पक्के आवास उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

इसके अतिरिक्त ग्रामीण मजदूरों को प्रति यूनिट 10 किलोग्राम राशन के साथ खाद्य तेल, दाल, नमक और साबुन उपलब्ध कराने, भूमिहीन ग्रामीण मजदूरों के लिए 10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा योजना लागू करने तथा उनके बच्चों को स्नातक तक निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है।

Taza Khabar