लखनऊ29जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ लखनऊ लखनऊ साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई की है। E-SIM एक्टिवेशन फ्रॉड गैंग का खुलासा हुआ है। डिजिटल अरेस्ट कर 70 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। पीड़ित को 7 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया। ATS पुणे अधिकारी बनकर कॉल किया गया था। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 35 लाख रुपये की रकम 3 खातों में फ्रीज की गई है।
➡ लखनऊ अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया गया है। ATS ने 25 हजार के इनामिया को पकड़ा है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से सद्दाम गिरफ्तार हुआ है। आरोपी फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार करने का आरोपी है।
➡ बदायूं टूटी सड़क को लेकर कांग्रेस ने हल्ला बोल किया है। सड़क पर जलभराव में धान की रोपाई की गई। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मामला हजरतपुर क्षेत्र के परौर-शाहजहांपुर मार्ग का है।
➡ आजमगढ़ ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर लेकर बेचने के मामले का खुलासा हुआ है। महराजगंज पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपी किसानों की किराये की ट्रॉलियां बेचते थे। पुलिस ने 2 आरोपी सुनील यादव और उपेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 3 ट्रैक्टर ट्रॉलियां बरामद की हैं। आरोपी 15 हजार रुपये महीने किराये पर ट्रॉलियां लेते थे। घर की समस्या का बहाना बनाकर ट्रॉली बेच देते थे। किसानों की तहरीर पर 4 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
➡ बरेली DIG ने कांवड़ यात्रा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। यात्रा मार्ग पर मांस की दुकानें बंद रहेंगी। यात्रा मार्ग और हाईवे किनारे शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी।
➡ बलिया पुलिस कार्रवाई से नाराज महिलाएं आक्रोशित हो गईं। पशु तस्करों से भरी बस के सामने महिलाएं लेट गईं। सुखपुरा पुलिस पर फर्जी केस का आरोप लगाया गया है।
➡ वाराणसी सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे हैं। सीएम योगी ने संत रविदास मंदिर में दर्शन किए।
➡ बस्ती जमीनी विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। जमकर लाठी-डंडे और फावड़े चले। एक पक्ष के 5 लोग गंभीर घायल हुए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। मामला वाल्टरगंज क्षेत्र के गौखोर का है।
➡ सीतापुर VHSND सत्र का निरीक्षण करने DM पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सत्र बंद मिला, जिस पर DM नाराज हुए। ANM का 15 दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। आशा कार्यकत्री को कारण बताओ नोटिस दिया गया। आंगनवाड़ी कार्यकत्री का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। मामला गोंदलामऊ विकास खंड के सहावपुर का है।
➡ वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत शिरोमणि रविदास मंदिर में दर्शन किया। उन्होंने संत निरंजन दास और ट्रस्ट के लोगों के साथ बैठक की।
➡ जालौन युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में फंदे से लटका ज्योति का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना कोंच कोतवाली नगर क्षेत्र की है।
➡ श्रावस्ती शाहपुर कठौतिया भारत गैस एजेंसी पर छापा मारा गया। जिला पूर्ति अधिकारी की टीम ने छापेमारी की। जांच में घरेलू गैस सिलेंडरों के स्टॉक में कमी मिली। एजेंसी संचालक के खिलाफ सोनवा थाने में FIR दर्ज की गई। मामला विकासखंड गिलौला क्षेत्र का है।
➡ ललितपुर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ सड़क हादसा हुआ। खड़े ट्रक से किरण सिंह देव की कार टकरा गई। जगदलपुर भाजपा विधायक किरण सिंह देव घायल हुए। प्रदेश अध्यक्ष का चालक भी घायल हुआ। घायलों को सीएचसी तालबेहट में भर्ती कराया गया। घायल अवस्था में झांसी मेडिकल रेफर किया गया। घटना कोतवाली तालबेहट के NH-44 टेकरी की है।
➡ बस्ती ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकार बालिका बरामद हुई है। बालिका परशुरामपुर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थी। अयोध्या में मीना देवी ने उसे पीलीभीत में बेचा था। आरोपी श्रवण मिश्रा ने झांसा देकर संबंध बनाया। आरोपी श्रवण मिश्रा और मीना देवी गिरफ्तार किए गए हैं। मामला परशुरामपुर थाना क्षेत्र का है।
➡ कौशाम्बी कक्षा-5 के छात्र की मौत मामले में कार्रवाई हुई है। 6 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। 2 शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। BSA ने स्कूल में 7 शिक्षकों की अस्थायी तैनाती की है। शिक्षण व्यवस्था सुचारु रखने के लिए अस्थायी तैनाती की गई है। मामला सुधवर प्राथमिक विद्यालय का है।
➡ आगरा जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने लापरवाह चिकित्साधिकारियों को फटकार लगाई। पिछली बैठक की आख्या तलब की गई। कई चिकित्सा अधिकारियों के वेतन पर रोक लगाई गई।
➡ संतकबीरनगर परिवार ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने ज्वलनशील पदार्थ छीन लिया। पुलिस कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई जारी है- ASP।
➡ सितारगंज तहसील में विजिलेंस ने कार्रवाई की। वरिष्ठ लिपिक समेत दो कर्मचारी गिरफ्तार किए गए। दोनों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। एक कर्मचारी 6 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया। दूसरे कर्मचारी को 10 हजार रुपये लेते दबोचा गया।
➡ बाराबंकी जैदपुर कोतवाली पुलिस ने शातिर चोर पकड़ा है। साईं इंटर कॉलेज जैदपुर से अजर अब्बास गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 900 ग्राम चांदी के 3 आलम बरामद हुए। साथ ही 1.97 लाख रुपये कैश मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
➡ रुद्रपुर गल्ला मंडी चौक पर सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
➡ बरेली बिजली के खंभे में करंट उतर गया। करंट की चपेट में आकर मैकेनिक घायल हुआ। इलाज के दौरान नंदराम की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना शाही क्षेत्र के परतापुर गांव की है।
➡ जालौन किसान की सांप के डसने से मौत हो गई। अखिलेश कुमार खेत में काम कर रहा था। मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित किया गया। घटना कदौरा क्षेत्र के करमचंदपुर की है।
➡ देहरादून विश्व बाघ दिवस पर यूपीसीबी की विशेष गोष्ठी हुई। सीएम धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त प्रतिबंध को लेकर मंथन हुआ। प्लास्टिक से पर्यावरण और वन्यजीवों को नुकसान पर चर्चा हुई। पर्यटकों और श्रद्धालुओं से प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड की अपील की गई।
➡ रायबरेली गैंगस्टर का फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी सौरभ वर्मा उन्नाव जिले का निवासी है। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसे सराय बैरिया खेड़ा तिराहे के पास से दबोचा गया। गिरफ्तारी सरेनी थाना पुलिस ने की है।
——————————————————————

More Stories
सहारनपुर29जुलाई26कलम करेंगी धमाका समाचार से जिला रिपोर्टर मोहम्मद जहांगीर मंसूरी*
रोहतास29जुलाई26*मेगा ड्राइव : डीडीयू, सासाराम, डेहरी ऑन सोन एवं गया जंक्शन पर चला सघन टिकट जांच अभियान*
रोहतास29जुलाई26*डीयू में रेल कर्मचारियों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, सैकड़ों कर्मचारियों ने उठाया लाभ*