लखनऊ27अगस्त24*एयरपोर्ट पर यात्री से भारी मात्रा में सोना बरामद*
प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यह एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए एक यात्री के पास से 68 लाख का सोना पकड़ा गया है।एयरपोर्ट पर रोज की तरह चेकिंग हो रही थी तभी अधिकारियों की नजर एक यात्री पर पड़ी वह घबराया हुआ लग रहा था। पूछताछ में अधिकारियों को मामला गड़बड़ लगा तो उन्होंने उसकी तलाशी लेनी शुरू की। तलाशी में अधिकारियों को यात्री की जींस के बेल्ट में 68 लाख का सोना मिला। जिसके बाद कस्टम ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ में जुट गई।चेकिंग के दौरान यात्री के जींस के बेल्ट से लगभग 931 ग्राम सोना बरामद हुआ है, जिसकी कीमत 68,42,850 रुपए बताई जा रही है।
More Stories
चंडीगढ़ 26 सितम्बर 26*📰 हरियाणा की जिला-वार बड़ी खबरें*
पूर्णिया26 सितंबर 26*मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर AAP का धरना प्रदर्शन
बांदा 26 सितंबर 26*झमाझम बारिश से किसानों पर आफत, खेतों में भरा पानी, फसलें हुईं चौपट