लखनऊ26मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- यूपी सिडको की बोर्ड बैठक संपन्न, 187वीं बोर्ड बैठक सफलतापूर्वक संपन्न, चेयरमैन श्री वाई.पी. सिंह ने की अध्यक्षता, विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा, सभी एजेंडों पर विस्तार से विचार-विमर्श
➡अयोध्या- अयोध्या में सपा का बड़ा प्रदर्शन, महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन, जनसमस्याओं को लेकर उतरे कार्यकर्ता, सांसद अवधेश प्रसाद के नेतृत्व में प्रदर्शन, पूर्व मंत्री पवन पांडे भी प्रदर्शन में शामिल, सहादतगंज ओवरब्रिज से शुरू हुआ प्रदर्शन, सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की
➡आगरा- पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, नगदी, चांदी के जेवर और तमंचा बरामद, दो घरों में की थी चोरी की वारदात, शमसाबाद थाना क्षेत्र का मामला
➡प्रयागराज- इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर, तौकीर रज़ा की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, बरेली बवाल मामले में जमानत पर सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित किया, फतेहगढ़ केंद्रीय कारागार में बंद हैं तौकीर रज़ा
➡बहराइच- ट्रैक्टर ट्रॉली और ऑटो में जोरदार भिड़ंत, आमने-सामने भिड़ंत में ऑटो के उड़े परखच्चे, टेंपो सवार 1 व्यक्ति की मौत और 4 लोग घायल, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया, कोतवाली नानपारा इलाके में हुआ हादसा
➡गोरखपुर- नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का बयान, भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा, देश में महंगाई बढ़ती जा रही- माता प्रसाद, प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर हो रहे- माता प्रसाद
➡बागपत- बड़ौत के हिलवाड़ी में युवक की हत्या मामला, अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस और परिजनों में झड़प, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा, हाईवे पर जाम लगाने से रोकने पर हुई झड़प, पुलिस ने मामला शांत कराया और अंतिम संस्कार कराया
➡बलरामपुर- मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण, रिंग रोड परियोजना का किया गया निरीक्षण, मंडल आयुक्त देवीपाटन मंडल ने किया निरीक्षण, काम समय से सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, DM विपिन कुमार जैन भी रहे मौजूद
➡प्रयागराज- प्रयागराज में भव्य और दिव्य कुंभ का आयोजन कराया- CM, 45 दिन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे- CM, हमारी धार्मिक परंपरा को वैश्विक मान्यता मिली- CM, पहले लोग अराजकता का शिकार होते थे- CM, पहले कोई प्रयागराज नहीं आना चाहता था- CM, इसी प्रयागराज में 66 करोड़ श्रद्धालु आए- CM, यहां के महापौर ने विरासत को विकास से जोड़ा- CM, हमने PM मोदी के संकल्प को आगे बढ़ाया- CM, अक्षयवट के दर्शन की पहले अनुमति नहीं थी- CM, अब लोग अक्षयवट के दर्शन करते हैं- CM, महर्षि भारद्वाज आश्रम कब्जामुक्त कराया- CM, प्रयागराज आतंक और माफियाराज से मुक्त है- CM, आज व्यापारी और बेटियां सुरक्षित हैं- CM, डबल इंजन सरकार सुरक्षा देगी- CM योगी
➡जालौन- विच्छिप्त युवक से मारपीट पर होमगार्ड सस्पेंड, दो होमगार्डों ने युवक संग की थी मारपीट, जिला होमगार्ड कमांडेंट ने की कार्रवाई, कोंच तहसील परिसर में हुई थी मारपीट
➡सहारनपुर- चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया अरेस्ट, लाखों के जेवर और नकदी की थी चोरी, CO नकुड़ रुचि गुप्ता के निर्देशन में कार्रवाई, निठौड़ी तिराहे से पुलिस ने किया गिरफ्तार
➡बांदा- सर्राफा की दुकान में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, दुकान के ऊपर मकान तक पहुंची आग, परिवार ने किसी तरह बचाई अपनी जान, दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, कमासिन कस्बे की घटना
➡फतेहपुर- गाड़ियों के यार्ड में लगी भीषण आग, दर्जनों गाड़ियां जलकर राख, कई ट्रक भी आग की चपेट में आए, आसपास धुएं का गुबार छाया, HT लाइन का तार टूटने से लगी आग, फायर ब्रिगेड टीम राहत बचाव में जुटी, मलवां थाना क्षेत्र का मामला
➡दिल्ली- डेमोग्राफिक चेंज पर हाईलेवल कमेटी गठित, रिटायर्ड जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर कमेटी अध्यक्ष, जनगणना आयुक्त समिति के सदस्य होंगे, रिटायर्ड IAS दुर्गा शंकर मिश्रा और रिटायर्ड IPS बालाजी श्रीवास्तव भी सदस्य, गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव और डॉ. शमिका रवि भी समिति में शामिल, गृह मंत्री अमित शाह ने कमेटी का ऐलान किया, घुसपैठ देश के वर्तमान और भविष्य के लिए चुनौती- अमित शाह
➡दिल्ली- दिल्ली हाईकोर्ट में कुलदीप सेंगर मामले में सुनवाई, उन्नाव केस में सेंगर की अपील पर सुनवाई हुई, सेंगर के वकील ने कहा 9 साल सजा काट चुके हैं, लोक सेवक के आधार पर कड़ी सजा मिली- वकील, जहां घटना हुई वहां सेंगर लोक सेवक नहीं थे- वकील, कुलदीप सेंगर पर पॉक्सो लागू नहीं होना चाहिए- वकील, अगली सुनवाई 6, 7 और 8 जुलाई को होगी
➡दिल्ली- कर्नाटक को लेकर कांग्रेस सूत्रों से खबर, कर्नाटक में बड़ा राजनीतिक बदलाव संभव, CM सिद्धारमैया को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा, सिद्धारमैया को CM पद छोड़ने को कहा गया- सूत्र, AICC में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है- सूत्र
➡हरिद्वार- पेड़ से लटका मिला महिला का शव, 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या बताई जा रही मौत की वजह, पुलिस मामले की जांच में जुटी, कनखल थाना क्षेत्र का मामला
➡अयोध्या- मनीष इंडेन गैस एजेंसी की मनमानी, 8 दिन से सिलेंडर के लिए दौड़ रहे उपभोक्ता, DAC नंबर मिलने के बाद भी नहीं दिया सिलेंडर, तारुन स्थित मनीष इंडेन गैस एजेंसी का मामला
➡अमेठी- स्मृति ईरानी का एक दिवसीय अमेठी दौरा कल, प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम में करेंगी शिरकत, मुसाफिरखाना के सरस्वती मैरिज लॉन में कार्यक्रम
➡लखनऊ- मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन शाखा का रिजल्ट जारी, विभागीय परीक्षा के आधार पर चयन हुए अभ्यर्थी, 176 रिक्त पदों पर विभागीय परीक्षा कराई गई थी, अभ्यर्थी अपने PNO नंबर से देख सकते हैं रिजल्ट
➡लखीमपुरखीरी- बकरीद के मौके पर पुलिस प्रशासन अलर्ट, SSP ने इलाके में किया पैदल गश्त, कुर्बानी स्थल देखकर दिशा निर्देश दिए, सभी धर्मगुरुओं के साथ संवाद भी किया
➡दिल्ली- अभिजीत दीपके की याचिका पर होगी सुनवाई, कॉकरोच पार्टी का X अकाउंट ब्लॉक किया गया, केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती, शुक्रवार को होगी सुनवाई
————————————————————————————

More Stories
भागलपुर 26मई26*पुलिस कि बड़ी सफलता सुलतानगंज थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन,
भागलपुर26मई26*गंगा दशहरा को लेकर अजगैविनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी*
भागलपुर26मई26* आंधी का कहर: आम का पेड़ गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत,