लखनऊ26अगस्त2025*नगर निकायों में 607 पदों पर होगी भर्ती
ईओ के 308, एई के 34 पदों का प्रस्ताव भेजा जेई के 212 पदों का प्रस्ताव भेजने की तैयारी
प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए हरी झंडी दे दी है
इनमें अधिशासी. अधिकारी (ईओ), सहायक अभियंता (एई) और अवर अभियंता (जेई) के कुल 607 पद शामिल हैं
फिलहाल ईओ के 308, एई के 34 और जेई के 212 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया गया है
नगर विकास विभाग ने ईओ और एई का प्रस्ताव आयोग को भेज दिया है जेई का प्रस्ताव भेजने की तैयारी है। शेष खाली पदों के लिए भी प्रस्ताव जल्द भेजा जाएगा।
इन पदों के साथ पीसीएस स्तर के रिक्त पदों को भरने के लिए भी नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही अपर नगर आयुक्त स्तर के रिक्त पदों को पदोन्नति देकर जल्द भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
निकायों में केंद्रीय सेवा के कुल 3192 पद हैं। इनमें अधिशासी अधिकारी के 776 पदों में 308 खाली हैं। सहायक अभियंता के 111 पदों में 34 खाली हैं। अवर अभियंता के 418 में 212 पद खाली हैं। इसके अलावा अपर नगर आयुक्त के 23 में सात, संयुक्त नगर आयुक्त के 19 में नौ, उप नगर आयुक्त के 40 में 24 और सहायक नगर आयुक्त के 59 में 13 पद मौजूदा समय में खाली हैं। इनमें से पदोन्नति वाले पदों को भरने के लिए विभागीय पदोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक बुलाने का निर्देश उच्च स्तर से दे दिया गया है
More Stories
बांदा 14 अक्टूबर 26*में नवरात्रि पर DJ और लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर रोक की मांग
मुजफ्फरनगर 14 अक्टूबर 26,*17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम शामिल करने और जानकारी करने को विशेष कैंप का आयोजन,,,
बांदा 14 अक्टूबर 26मिशन शक्ति 6.0 – DIG और SP पहुंचे वृद्धा आश्रम, बुजुर्गों को दी नवरात्रि, दशहरा और दीपावली की शुभकामनाएं*