लखनऊ26अक्टूबर23*लोक निर्माण विभाग में अब अधिकारी एवं कर्मचारियों को अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
रिपोर्ट के अनुसार विभागाध्यक्ष ने इस संबंध का निर्देश जारी कर दिया है। बताया गया कि इससे अवकाश लेने के बारे में संबंधित अधिकारियों को जानकारी रहेगी और अवकाश की सूचना भी दस्तावेजों में अपडेट हो जाएगी। विभाग में अवकाश लेने की अभी तक बरसों पुरानी परंपरा ही चली आ रही थी,अधिकारी या कर्मचारी ऊपर वाले अधिकारियों को मौखिक रूप से बात कर अवकाश ले लेते थे या फिर लिखित में आवेदन करके अवकाश लिया जाता था। इससे कई बार दस्तावेजों में अवकाश की सूचना अपडेट नहीं हो पाती थी।बताया गया कि दो माह पहले एप विकसित किया गया है साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों की सूचनाओं से संबंधित साइट का निर्माण भी कराया गया है।
Nature
More Stories
हरिद्वार 16 सितंबर 26*53 साल बनाम 8 महीने — हरिद्वार में विकास की दो तस्वीरें सामने हैं
पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26 *जेल में उगेगा रोजगार: पूर्णिया सेंट्रल जेल में मशरूम प्रशिक्षण का आगाज़*
पूर्णिया 16 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पूर्णिया किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें