लखनऊ25 अप्रैल26*दो दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को आर्थिक सहायता की संस्तुति
लखनऊ । सूचना निदेशक विशाल सिंह ने दो दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को मुख्यमंत्री कोष से आर्थिक सहायता दिए जाने की राज्य सरकार से संस्तुति की है।
लखनऊ के मुख्य धारा के दो पत्रकारों श्री विधि सिंह और मोहम्मद इरफान का दो माह पूर्व असमयिक निधन हो गया था। यू.पी. वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी एवं लखनऊ मंडल के अध्यक्ष शिवशरन सिंह ने उक्त दोनों स्वर्गीय पत्रकारों के परिवारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आर्थिक सहायता दिए जाने का अनुरोध किया था।
सूचना निदेशक श्री विशाल सिंह ने यूनियन के उसी अनुरोध पत्र पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता दिए जाने की संस्तुति की है।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*